By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

अब नहीं छूटेगी पढ़ाई : हाईटेक सुविधाओं के साथ खुलेंगे पटना के ग्रामीण क्षेत्रों में 7 नए डिग्री कॉलेज

Swatva
Last updated: June 4, 2026 2:35 pm
By Swatva 60 Views
Share
4 Min Read
SHARE

Patna : राजधानी पटना के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। जिला प्रशासन ने एक बड़ी और महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिले के सात ग्रामीण प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेजों की स्थापना को हरी झंडी दे दी है। जिससे हजारों छात्रों को अपने घर के आसपास ही स्नातक स्तर की पढ़ाई का अवसर मिल सकेगा। आगामी 1 जुलाई से इन सभी कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है, जिससे हजारों छात्रों को अपने घर के पास ही स्नातक (Graduation) की पढ़ाई करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

- Advertisement -

जिला प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अथमलगोला, बेलछी, दनियावां, घोसवरी, खुशरूपुर, मनेर और संपतचक प्रखंडों में आगामी 1 जुलाई से शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों की माने तो इन कॉलेजों का संचालन अस्थायी भवनों से किया जाएगा। और उपयुक्त भवनों का चयन भी लगभग पूरा कर लिया गया है। चयनित परिसरों में छात्रों की सुविधा के लिए आवश्यक संसाधन आधुनिक जैसे – फर्नीचर, कंप्यूटर लैब, इंटरनेट एवं वाईफाई सुविधा, स्वच्छ पेयजल, आरओ सिस्टम तथा साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की जा रही है।

वहीँ, प्रशासन की योजना हर कॉलेज के लिए एक भव्य और स्थायी कैंपस विकसित करने की है। इसके लिए भूमि चयन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। नियमों के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेज निर्माण के लिए कम से कम 5 एकड़ और शहरी क्षेत्रों में ढाई एकड़ भूमि की आवश्यकता तय की गई है। पटना के जिलाधिकारी (DM) डॉ. त्यागराजन एसएम ने अधिकारियों को हर हाल में 30 जून तक जमीन चयन का काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इस महत्वाकांक्षी योजना की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में उच्च शिक्षा की पहुंच बढ़ाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं का जिक्र करते हुए कहा कि दूरी और सुरक्षित परिवहन की कमी के कारण कई बार ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियां आगे की पढ़ाई नहीं कर पाती थीं। अब घर के पास कॉलेज खुलने से छात्राओं का ड्रॉप-आउट रेट (पढ़ाई छोड़ना) काफी कम होगा। इसके साथ ही, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शहरों में रहने, किराया देने और आने-जाने के भारी खर्च से बड़ी राहत मिलेगी।

- Advertisement -

योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए 1 जुलाई से नियमित कक्षाएं शुरू करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त निगरानी प्रणाली बनाई है। उप विकास आयुक्त (DDC) शुभम कुमार को इसकी नियमित समीक्षा की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों (SDO) को जमीनी स्तर पर रोज की प्रगति पर नजर रखने को कहा गया है। प्रशासन का दावा है कि सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी, जो पटना के ग्रामीण अंचल के युवाओं के भविष्य के लिए एक मील का पत्थर साबित होंगी।

TAGGED: patna, ग्रामीण क्षेत्रों, राजधानी पटना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

आपदा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं होगी बर्दाश्त- प्रभारी सचिव
बिहारी समाज
अपर समाहर्ता के पेशकार बनकर एक लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप, जांच की मांग
बिहारी समाज
आग लगने पर मौत के मुंह में जा सकता है मरीज! 
बिहारी समाज
पटना गोलीबारी और सरकारी आवास विवाद पर तेज प्रताप का बिहार सरकार पर हमला, पूछा- नीतीश और मांझी का बंगला खाली क्यों नहीं?
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

आपदा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं होगी बर्दाश्त- प्रभारी सचिव
बिहारी समाज
अपर समाहर्ता के पेशकार बनकर एक लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप, जांच की मांग
बिहारी समाज
आग लगने पर मौत के मुंह में जा सकता है मरीज! 
बिहारी समाज
पटना गोलीबारी और सरकारी आवास विवाद पर तेज प्रताप का बिहार सरकार पर हमला, पूछा- नीतीश और मांझी का बंगला खाली क्यों नहीं?
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

आपदा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं होगी बर्दाश्त- प्रभारी सचिव

अरवल -डॉ. आशिमा जैन, अपर सदस्य, राजस्व पर्षद, बिहार सरकार-सह-प्रभारी सचिव, अरवल…

By Swatva

अपर समाहर्ता के पेशकार बनकर एक लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप, जांच की मांग

नवादा : जिले में सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार को लेकर एक नया…

By Swatva
बिहारी समाज

आग लगने पर मौत के मुंह में जा सकता है मरीज! 

- अकबरपुर के 30 से अधिक निजी क्लीनिकों में फायर सेफ्टी नदारद,…

By Swatva
बिहारी समाज

पटना गोलीबारी और सरकारी आवास विवाद पर तेज प्रताप का बिहार सरकार पर हमला, पूछा- नीतीश और मांझी का बंगला खाली क्यों नहीं?

Patna : पटना वाले खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुई…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?