By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

बंगाल में शपथ से पहले शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या…ममता के भतीजे पर हमला करवाने का आरोप

Amit Dubey
Last updated: May 7, 2026 11:25 am
By Amit Dubey 264 Views
Share
4 Min Read
बंगाल, हत्या, शुभेंदु अधिकारी, PA, चंद्रनाथ रथ, ममता, भतीजा, अभिषेक बनर्जी, आरोप
SHARE

पश्चिम बंगाल में भाजपा के सीएम इन वेटिंग और मौजूदा नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बीती रात 10 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। चुनाव बाद हिंसा में हुई हत्या की ये सनसनीखेज घटना राजधानी कोलकाता से सटे मध्यमग्राम इलाके में हुई। वारदात के बाद के वीडियो फुटेज में चंद्रनाथ रथ को अस्पताल ले जाते दिखाया गया है। जिस स्कॉर्पियो गाड़ी में वो सवार थे, हमलावरों की कार ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। फिर पीछे से एक बाइक पर सवार दो हेलमेट पहले अपराधी वहां पहुंचे और अगली सीट पर बैठे चंद्रनाथ राथ की विंडो से सटाकर उनपर कई गोलियां दाग दी। चंद्रनाथ रथ के सिर, सीने और पेट में अनेग बुलेट लगी जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना में चंद्रनाथ रथ के ड्राइवर को भी गोलियां लगी हैं और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

- Advertisement -

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चंद्रनाथ रथ की पर चलती कार में चार गोलियां चलाई गईं। इनमें से 4—5 उन्हें लगीं। हमलावरों ने उनकी कार का पीछा किया और जब कार धीमी हुई तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं पुलिस का कहना है कि पहले पीछा किया गया, फिर ओवरटेक कर रास्ता ब्लॉक कर दिया गया और उसके बाद गोलीबारी की गई। बीजेपी ने चंद्रनाथ रथ की हत्या को पूरी तरह सुनियोजित और रेकी के बाद अंजाम दिया गया बताया है। जैसे ही चंद्रनाथ रथ की हत्या की खबर मिली भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे और वहां उन्होंने इसे पूरी तरह प्लानिंग के तहत अंजाम दी गई वारदात करार दिया। भाजपा ने इस हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस के लोगों पर लगाया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को हार बर्दाश्त नहीं हो रही, इसीलिए वे अपने लोगों से भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर उतर आए हैं।

इधर तृणमूल कांग्रेस ने घटना की निंदा करते हुए इसकी जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके से पुलिस को सीसीटीवी फुटेज समेत कई सुराग मिले हैं जिनके आधार पर जांच की जा रही है। ग़ौरतलब है कि शुभेंदु अधिकारी ने हाल ही में हुए चुनाव में भवानीपुर से टीएमसी नेता और निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को क़रीब 15 हज़ार वोटों से हराया था। चंद्रनाथ रथ ने उनकी जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। चंद्रनाथ रथ की हत्या को लेकर अबतक जो खुलासे सामने आए हैं, उनसे साफ संकेत मिलता है कि यह पूरी तरह से प्लान्ड और रेकी के बाद अंजाम दिया गया हमला था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक चंद्रनाथ रथ पिछले दो वर्षों से मध्यमग्राम के दोहरिया इलाके में अपने परिवार के साथ रह रहे थे और सुवेंदु अधिकारी के साथ पूरा दिन बिताने के बाद लगभग हर रात 10 से 11 बजे के बीच घर लौटते थे। हमलावरों को उनकी इस नियमित दिनचर्या की पूरी जानकारी थी, जिससे साफ होता है कि उनकी मूवमेंट पर पहले से नजर रखी जा रही थी और उसी के आधार पर हमले का समय चुना गया। घटना वाली शाम 8 बजे से 10 बजे तक तेज बारिश होती रही और सामान्य तौर पर 9 बजे के बाद बाजार बंद हो जाने के कारण सड़कें खाली हो जाती हैं। बारिश के चलते इलाका और भी सुनसान हो गया, जिससे हमलावरों को बिना किसी रुकावट के वारदात को अंजाम देने का मौका मिला।

- Advertisement -
TAGGED: PA, अभिषेक बनर्जी, आरोप, चंद्रनाथ रथ, बंगाल, भतीजा, ममता, शुभेंदु अधिकारी, हत्या
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

सैटेलाइट टाउनशिप के नाम पर कृषि भूमि को लूटना बंद करे सरकार – जितेंद्र यादव
बिहारी समाज
मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक में दिया आवश्यक दिशा निर्देश
बिहारी समाज
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद एक्शन मोड में JDU, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार दे रहे संगठन मजबूती का मंत्र
बिहारी समाज
गोविंदगंज, 5 डूबे, परिवार,पोखर, 4 शव मिले
गोविंदगंज में एक ही परिवार के 5 लोग पोखर में डूबे, मां और 3 बच्चों के शव मिले
दुर्घटना बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

सैटेलाइट टाउनशिप के नाम पर कृषि भूमि को लूटना बंद करे सरकार – जितेंद्र यादव
बिहारी समाज
मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक में दिया आवश्यक दिशा निर्देश
बिहारी समाज
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद एक्शन मोड में JDU, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार दे रहे संगठन मजबूती का मंत्र
बिहारी समाज
गोविंदगंज, 5 डूबे, परिवार,पोखर, 4 शव मिले
गोविंदगंज में एक ही परिवार के 5 लोग पोखर में डूबे, मां और 3 बच्चों के शव मिले
दुर्घटना बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
भाजपा, कुशवाहा, RLM, विलय, पुत्रमोह
देश-विदेश

भाजपा में विलय को कब तक टालेंगे कुशवाहा? RLM के भविष्य पर पुत्रमोह हावी!

RLM सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश भाजपा कोटे की सीट…

By Amit Dubey
आरा, सर्वशिक्षा, टीम, हमला, DPM, 3 घायल
अपराध

आरा में सर्वशिक्षा अभियान की टीम पर हमला, DPM समेत 3 घायल

आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर ओवरब्रिज के समीप बीती देर शाम…

By Amit Dubey
बस, हादसा, बवाल, पुलिस, 10 गाड़ियां, फूंक डाली, युवक, मौत
अपराध

पटना में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, बस-कार और बाईक समेत 10 वाहन फूंक डाले

पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार की सुबह सड़क…

By Amit Dubey
EOU, छापेमारी, सहरसा, DPO, चार ठिकाने, आय से अधिक संपत्ति
अपराध

सहरसा DPO के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला

आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की अलग—अलग टीमों ने आज शुक्रवार की सुबह…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?