By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

जहां मछली के लिए तालाब में कूदे राहुल, उस सीट पर क्या हुआ? PM मोदी का जबर्दस्त तंज

Amit Dubey
Last updated: November 15, 2025 12:47 pm
By Amit Dubey 210 Views
Share
4 Min Read
मछली, राहुल, तालाब, बेगूसराय, PM मोदी, तंज, कांग्रेस, हार
SHARE

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन की करारी हार हुई। इसमें भी वीआईपी के बाद सबसे बुरी दुर्गति कांग्रेस की हुई। कांग्रेस पार्टी को इस बार चुनाव में सिर्फ 6 सीटों पर ही जीत मिली जो 2020 के 19 सीटों वाले आंकड़े से भी काफी नीचे है। चुनाव के दौरान बेगूसराय विधानसभा सीट की तब काफी चर्चा हुई, जब यहां प्रचार के दौरान राहुल गांधी अचानक वीआईपी मुखिया मुकेश सहनी के साथ एक तालाब में मछली पकड़ने के लिए कूद पड़े। यह वाकया सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। यहां प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का तालाब में छलांग लगाने और मुकेश सहनी तथा मछुआरों के साथ मछली पकड़ने का प्रयास करते हुए वीडियो को कांग्रेस पार्टी ने भी खूब प्रचारित किया।

Contents
PM मोदी का राहुल की ‘मछली’ पर जबर्दस्त तंजबेगूसराय में मछली पकड़ने वाली सीट भी गंवाई
- Advertisement -

PM मोदी का राहुल की ‘मछली’ पर जबर्दस्त तंज

कांग्रेस ने भी राहुल के इस कारनामे को ‘जनता से जुड़ाव’ के तौर पर खूब प्रचारित करने की कोशिश की। लेकिन जब विधानसभा चुनाव के नतीजों समने आए तो चुनावी पंडितों के साथ ही कांग्रेस के दावे और भविष्यवाणियां पूरी तरह से ध्वस्त हो गईं। यहां तक कि कांग्रेस ‘मछली’ वाली बेगूसराय सीट भी बड़े अंतर से हार गई। राहुल की इस हरकत पर पीएम मोदी ने भी जोरदार तंज कसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचंड जीत के बाद नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बेगूसराय में राहुल गांधी के तालाब में कूदने पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, “मैंने पहले ही कहा था कि कांग्रेस के नामदार तालाब में डुबकी लगाकर खुद डूबने और दूसरों को भी डूबोने की प्रैक्टिस कर रहे हैं”।

बेगूसराय में मछली पकड़ने वाली सीट भी गंवाई

बिहार विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता ने NDA के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया, तो विपक्ष का महागठबंधन पूरी तरह से धराशायी हो गया और मात्र 35 सीटों पर सिमट गया। महागठबंधन में सबसे करारी हार कांग्रेस को झेलनी पड़ी। पार्टी को इस बार सिर्फ 6 सीटों पर ही जीत मिली, जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले उसे 13 सीटों का सीधा नुकसान उठाना पड़ा। रहुल के मछली वाले कारनामे के कारण पूरे चुनाव प्रचार के दौरान बेगूसराय विधानसभा सीट पर सबका ध्यान था। यहां प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का तालाब में छलांग लगाने और मछुआरों के साथ मछली पकड़ने का प्रयास करते हुए वीडियो खूब वायरल हुआ था। राहुल गांधी के साथ इस दौरान वीआईपी प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री कैंडिडेट मुकेश सहनी, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और अन्य नेता भी मौजूद थे। कांग्रेस ने इसे ‘जनता से जुड़ाव’ के तौर पर प्रचारित करने की पूरी कोशिश की। लेकिन बेगूसराय विधानसभा सीट के चुनाव नतीजों में कांग्रेस को न तो कोई मछली हाथ लगी और न यहां जीत मिली। इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमिता भूषण को 30,632 मतों के बड़े अंतर से चुनाव हार गईं। अमिता भूषण दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि भाजपा के कुंदन कुमार ने 1,19,506 वोट हासिल कर इस सीट पर शानदार जीत दर्ज की।

TAGGED: .कांग्रेस, PM मोदी, तंज, तालाब, बेगूसराय, मछली, राहुल, हार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पंचायत चुनाव 2026: अरवल में प्रपत्र-1 का प्रकाशन, आज से 18 मई तक दर्ज कराएं आपत्ति
बिहारी समाज
रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा, प्लेटफॉर्म पर खड़े लोग चिल्लाते रहे पर नहीं बच सकी जान
बिहारी समाज
जिला पदाधिकारी के जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम में नागरिकों ने रखी अपनी समस्याएं
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
तालाब का दूषित व गंदा पानी पीने को ग्रामीण मजबूर
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पंचायत चुनाव 2026: अरवल में प्रपत्र-1 का प्रकाशन, आज से 18 मई तक दर्ज कराएं आपत्ति
बिहारी समाज
रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा, प्लेटफॉर्म पर खड़े लोग चिल्लाते रहे पर नहीं बच सकी जान
बिहारी समाज
जिला पदाधिकारी के जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम में नागरिकों ने रखी अपनी समस्याएं
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
तालाब का दूषित व गंदा पानी पीने को ग्रामीण मजबूर
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

जिला पदाधिकारी के जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम में नागरिकों ने रखी अपनी समस्याएं

अरवल - जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा वैस द्वारा कार्यालय प्रकोष्ट में जनता…

By Swatva
मुजरा, अनंत सिंह, JDU, विधायक, वीडियो, वायरल, समर्थक, हथियार, लहराए
अपराध

मुजरा देखते  JDU विधायक अनंत सिंह का वीडियो वायरल, समर्थकों का हथियार लहराना पड़ सकता है भारी

मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का एक वीडियो खूब…

By Amit Dubey
तिलक, 5 मरे, दिनारा, आरा-मोहनिया, NH, ट्रक, रौंदा, 10 नाजुक
दुर्घटना

दिनारा में आरा-मोहनिया NH पर तिलक चढ़ा लौट रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, 5 की मौत…10 नाजुक

बिहार के रोहतास जिले में आरा—मोहनिया नेशनल हाईवे पर आज सोमवार तड़के…

By Amit Dubey
चाकू, रोहतास, दो भाई, तिलक, एक मौत, दूसरा गंभीर
अपराध

रोहतास में तिलक से लौट रहे दो भाइयों को चाकू से गोद, एक की मौत…दूसरा गंभीर

रोहतास के शिवसागर में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने तिलक समारोह…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?