By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

रणवीर सेना प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह बनीं IPS, UPSC में 301वीं रैंक

Amit Dubey
Last updated: March 7, 2026 12:32 pm
By Amit Dubey 391 Views
Share
3 Min Read
IPS, ब्रह्मेश्वर मुखिया, पोती, आकांक्षा सिंह, रणवीर सेना, UPSC में 301वीं रैंक
SHARE

बिहार में आरा की रहने वाली और नक्सलियों से दो—दो हाथ करने वाली रणबीर सेना प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह ने संघ लोकसेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 301वीं रैंक हासिल की है। इस रैंक के साथ उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए क्वालिफाई किया है। UPSC में 301वीं रैंक के साथ ही उन्हें पुलिस सेवा की ट्रेनिंग के लिए चयनित किया गया है। मालूम हो कि रणबीर सेना एक ऐसे संगठन के तौर पर जाना जाता है जिसका गठन बिहार में नक्सलियों के खिलाफ ऊंची जातियों के लोगों द्वारा किया गया था। 1990 के दशक में बिहार में जातिगत संघर्ष के दौर में यह संगठन कई हिंसक घटनाओं को लेकर चर्चा में रहा। उस समय इसका मुकाबला वामपंथी उग्रवादी संगठन MCC से होता था।

Contents
कोहली के जज़्बे से प्रभावित आकांक्षाभोजपुर का नाम रोशन किया
- Advertisement -

कोहली के जज़्बे से प्रभावित आकांक्षा

ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा ने कैथोलिक हाई स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की और 2017 में 10वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने आरा स्थित हरप्रसाद दास जैन कॉलेज से इंग्लिश ऑनर्स किया। इसके बाद आकांक्षा ने अपनी UPSC की तैयारी के लिए पटना आकर रहना शुरू किया। यहां उन्होंने पूरी तरह से तैयारी की और अपनी दूसरी कोशिश में UPSC सिविल सर्विसेज़ परीक्षा पास कर ली। तैयारी के दौरान उन्होंने कुछ समय के लिए एक स्थानीय स्कूल में पढ़ाने का भी अनुभव लिया। आकांक्षा ने पत्रिका से बातचीत में कहा कि उनकी सफलता में कड़ी मेहनत का अहम योगदान है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें क्रिकेटर विराट कोहली के जज़्बे और हिम्मत से बहुत प्रेरणा मिलती है।

भोजपुर का नाम रोशन किया

आकांक्षा के पिता इंदुभूषण सिंह एक किसान हैं और उन्होंने अपनी बेटी की कामयाबी पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके लिए एक बहुत इमोशनल पल है। बेटी की सफलता पर उन्होंने कहा, ‘लोगों के फोन कॉल और शुभकामनाओं से मैं बेहद खुश हूँ। आकांक्षा समाज की बेटी है और देश के निर्माण में अपना योगदान देगी।’ उनकी चचेरी बहन अनुपमा सिंह ने कहा, ‘उसने भोजपुर और बिहार का नाम रोशन किया है।’ बता दें कि रणबीर सेना के प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया इस संगठन के प्रमुख थे। वर्ष 2012 में उनकी हत्या कर दी गई थी। वे बिहार के भोजपुर जिले के खोपिरा गांव के रहने वाले थे। उस समय बिहार में जातिगत संघर्ष अपने चरम पर था। इसी दौर में उन्होंने ऊंची जाति के लोगों से ‘सोना बेचो, लोहा खरीदो’ का नारा देते हुए हथियार खरीदने की अपील की थी। भोजपुर जिले के बेलौर और एकबारी समेत आसपास के कई गांवों में जातीय तनाव के कारण कई भीषण नरसंहार की घटनाएं हुईं, जो वर्ष 2003 तक अलग-अलग रूप में जारी रहीं।

TAGGED: IPS, UPSC में 301वीं रैंक, आकांक्षा सिंह, पोती, ब्रह्मेश्वर मुखिया, रणवीर सेना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
देश-विदेश

दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बिना किसी सदन के सदस्य निर्वाचित हुए मंत्री पद…

By Amit Dubey
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
बिहारी समाज

क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…

बिहार में इस समय धान फसल की रोपनी का आखिरी दौर चल…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता

पटना/बाढ़: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद Nitish Kumar गुरुवार को…

By Swatva

अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई

नवादा : राज्यसभा सांसद एवं बीसीसीआई अध्यक्ष अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा द्वारा…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?