By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

प्रशासनिक उदासीनता की भेंट चढ़ा ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम, खाली कुर्सियां चिढ़ाती रहीं व्यवस्था का मुंह

Swatva
Last updated: March 31, 2026 11:44 am
By Swatva 36 Views
Share
3 Min Read
SHARE

बाढ़ (पटना) ।। सत्यनारायण चतुर्वेदी ।। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कर्मभूमि और अतिप्राचीन अनुमंडल बाढ़ में शहीदों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम “एक शाम शहीदों के नाम” महज एक सरकारी खानापूरी बनकर रह गया। अनुमंडल प्रशासन द्वारा पानी की तरह पैसा बहाने के बावजूद नगर के ‘सबेरा सिनेमा हॉल’ में आयोजित इस कार्यक्रम में जनता, बुद्धिजीवियों और पत्रकारों की अनुपस्थिति ने प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रख दी है। स्थिति यह थी कि लाखों खर्च कर बाहर से बुलाए गए कलाकारों के सामने श्रोताओं के अभाव में खाली कुर्सियां प्रशासन के कुप्रबंधन पर सवाल खड़े कर रही थीं।

- Advertisement -

शहीदों के सम्मान में आयोजित इस भव्य शाम के लिए प्रशासन ने नोडल पदाधिकारियों की तैनाती की थी और भारी भरकम बजट खर्च किया था। लेकिन संवादहीनता और प्रचार-प्रसार के अभाव के कारण हॉल में सन्नाटा पसरा रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन कुछ गिने-चुने लोगों के प्रभाव में आकर जमीनी कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की अनदेखी कर रहा है, जिससे सरकारी आयोजनों का उपहास उड़ रहा है।

नगर परिषद के सभापति संजय कुमार उर्फ गायमाता ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम की सूचना तक नहीं दी गई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब नगर के प्रथम नागरिक को ही आमंत्रित नहीं किया गया, तो आम जनता तक सूचना कैसे पहुँचती? यह शहीदों के प्रति प्रशासनिक उदासीनता और अहंकार का जीता-जागता प्रमाण है।

संयोगवश उसी दिन क्षेत्र के नामचीन विधायक अनंत कुमार सिंह उर्फ छोटे सरकार जेल से बाहर आने के बाद जनता से मिलने निकले थे। उनके काफिले में जहां 250 से अधिक गाड़ियां और हजारों की स्वतः स्फूर्त भीड़ उमड़ी, वहीं दूसरी ओर अनुमंडल प्रशासन शहीदों के नाम पर मुट्ठी भर लोग भी जुटा पाने में असमर्थ रहा। यह तुलना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है कि एक तरफ जनसमर्थन का सैलाब था और दूसरी तरफ सरकारी तंत्र की विफलता।

- Advertisement -

स्थानीय नागरिकों और पत्रकारों का कहना है कि अनुमंडल प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन जैसे संस्थान अक्सर पीएम, सीएम और मंत्रियों के नाम का हवाला देकर सूचनाएं साझा करने में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ (मीडिया) को दरकिनार कर देते हैं। बिना किसी पूर्व तैयारी बैठक या जन-संवाद के आयोजित इस कार्यक्रम ने शहीदों के सम्मान को बढ़ाने के बजाय उसे हास्यास्पद बना दिया। सरकारी धन का यह दुरुपयोग निंदनीय है। जब जनता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ही इस गौरवशाली कार्यक्रम से नहीं जोड़ा गया, तो ऐसे भव्य आयोजन का अर्थ ही क्या रह जाता है?

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: barh, एक शाम शहीदों के नाम, प्रशासनिक उदासीनता, बाढ़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

भगदड़, 6 लाख, मुआवजा, CM नीतीश, मर्माहत, शीतला माता, मंदिर, नालंदा, हादसा
नालंदा हादसे पर CM नीतीश मर्माहत, भगदड़ मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख मुआवजे का ऐलान
दुर्घटना बिहारी समाज राजपाट
EOU, छापेमारी, SDPO, किशनगंज, DRDA, निदेशक, सहरसा, 12 ठिकाने
किशनगंज SDPO और सहरसा DRDA निदेशक के 12 ठिकानों पर EOU की एकसाथ छापेमारी
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज राजपाट
भगदड़, शीतला मंदिर, 8 मौत, महिलाएं, नालंदा, बिहारशरीफ
नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मरी…12 से ज्यादा की हालत नाजुक
दुर्घटना देश-विदेश बिहारी समाज संस्कृति
शिक्षा गुल अय्याशी फूल, सरकारी स्कूल में पढ़ाई के बजाय लगवाए जा रहे ठुमके
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

भगदड़, 6 लाख, मुआवजा, CM नीतीश, मर्माहत, शीतला माता, मंदिर, नालंदा, हादसा
नालंदा हादसे पर CM नीतीश मर्माहत, भगदड़ मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख मुआवजे का ऐलान
दुर्घटना बिहारी समाज राजपाट
EOU, छापेमारी, SDPO, किशनगंज, DRDA, निदेशक, सहरसा, 12 ठिकाने
किशनगंज SDPO और सहरसा DRDA निदेशक के 12 ठिकानों पर EOU की एकसाथ छापेमारी
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज राजपाट
भगदड़, शीतला मंदिर, 8 मौत, महिलाएं, नालंदा, बिहारशरीफ
नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मरी…12 से ज्यादा की हालत नाजुक
दुर्घटना देश-विदेश बिहारी समाज संस्कृति
शिक्षा गुल अय्याशी फूल, सरकारी स्कूल में पढ़ाई के बजाय लगवाए जा रहे ठुमके
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
भगदड़, 6 लाख, मुआवजा, CM नीतीश, मर्माहत, शीतला माता, मंदिर, नालंदा, हादसा
दुर्घटना

नालंदा हादसे पर CM नीतीश मर्माहत, भगदड़ मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख मुआवजे का ऐलान

बिहारशरीफ स्थित शीतला माता मंदिर में आज मंगलवार सुबह मची भगदड़ में…

By Amit Dubey
EOU, छापेमारी, SDPO, किशनगंज, DRDA, निदेशक, सहरसा, 12 ठिकाने
अपराध

किशनगंज SDPO और सहरसा DRDA निदेशक के 12 ठिकानों पर EOU की एकसाथ छापेमारी

भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए EOU (आर्थिक अपराध इकाई) ने…

By Amit Dubey
भगदड़, शीतला मंदिर, 8 मौत, महिलाएं, नालंदा, बिहारशरीफ
दुर्घटना

नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मरी…12 से ज्यादा की हालत नाजुक

नालंदा के शीतला माता मंदिर में आज मंगलवार को अचानक भगदड़ मच…

By Amit Dubey

शिक्षा गुल अय्याशी फूल, सरकारी स्कूल में पढ़ाई के बजाय लगवाए जा रहे ठुमके

नवादा : जिले के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा गुल, ऐय्याशी फूल की…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?