By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
दुर्घटना

नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मरी…12 से ज्यादा की हालत नाजुक

Amit Dubey
Last updated: March 31, 2026 12:32 pm
By Amit Dubey 601 Views
Share
4 Min Read
भगदड़, शीतला मंदिर, 8 मौत, महिलाएं, नालंदा, बिहारशरीफ
SHARE

नालंदा के शीतला माता मंदिर में आज मंगलवार को अचानक भगदड़ मच गई जिसमें दबकर 8 महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की बात कही जा रही है। चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी पड़ी थी जिससे वहां अव्यवस्था की स्थिति बन गई। इससे मची भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को शीतला माता मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे थे। पुलिस-प्रशासन का बंदोबस्त मंदिर में ना के बराबर था। इसी बीच कुछ श्रद्धालु दर्शन की जल्दबाजी में कतार तोड़कर एक के ऊपर एक चढ़ने लगे। इससे वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और फिर अचानक भगदड़ मच गई। कुल 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जाते हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंगलवार को बिहारशरीफ के मघड़ा स्थित शीतला देवी मंदिर में शीतला अष्टमी पूजन के लिए भारी भीड़ उमड़़ पड़ी थी। भीड़ के बीच ही कुछ लोग कतार तोड़ आगे निकलने की कोशिश करने लगे। इसी क्रम में अचानक वहां धक्का-मुक्की शुरू हुई और लोग एकदूसरे पर गिरने लगे। कुछ लोग वहीं जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए, जबकि कई लोग भीड़ में दब गए। हालात इतने खराब हो गए कि लोगों को अपने परिजनों को ढूंढने में भी परेशानी हुई। घटना के बाद प्रशासन ने मंदिर को बंद करा दिया और मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। अधिकारी हालात को नियंत्रित करने में जुटे हैं। बताया जाता है कि हर मंगलवार को शीतला मंदिर में पूजा और मेला लगता है। इस बार चैत्र महीने का आखिरी मंगलवार था, लिहाजा श्रद्धालुओं की भीड़ सामान्य दिनों से कहीं ज्यादा हो गई। बड़ी संख्या में लोग पटना और आसपास के इलाकों से भी दर्शन के लिए पहुंचे थे।

लोगों ने बताया कि सामान्य दिनों से कही ज्यादा भीड़ मंदीर में थी। मंदिर परिसर छोटा होने के कारण इतनी भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया। भीड़ में शामिल लोगों में पहले दर्शन करने की होड़ मच गई और लोग लाइन में खड़े होने की बजाय लोग आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। इसी अफरा-तफरी में भगदड़ की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। कई श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात नहीं था। बताया जा रहा है कि उसी दिन नालंदा में राष्ट्रपति के बड़े कार्यक्रम के कारण प्रशासन का ध्यान दूसरी जगह लगा हुआ था। इधर इस भगदड़ को सरकार ने गंभीरता से लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव को पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया है। साथ ही घायलों के बेहतर इलाज और हालात को जल्द सामान्य करने को कहा गया है। हालात संभालने के लिए पटना के कमिश्नर को बिहारशरीफ भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

TAGGED: 8 मौत, नालंदा, बिहारशरीफ, भगदड़, महिलाएं, शीतला मंदिर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

खुद्दारी क्या होती है? मो0 नाफीस से सीखिए
बिहारी समाज
जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य- जिला पदाधिकारी
बिहारी समाज
जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विभागों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश
बिहारी समाज
सहयोग शिविर के लिए हेल्पलाइन नंबर और पोर्टल का किया गया लोकार्पण
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

खुद्दारी क्या होती है? मो0 नाफीस से सीखिए
बिहारी समाज
जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य- जिला पदाधिकारी
बिहारी समाज
जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विभागों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश
बिहारी समाज
सहयोग शिविर के लिए हेल्पलाइन नंबर और पोर्टल का किया गया लोकार्पण
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

खुद्दारी क्या होती है? मो0 नाफीस से सीखिए

नवादा : खुद्दारी क्या होती है? यह कोई मोहम्मद नाफीस से सीखे।…

By Swatva

जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य- जिला पदाधिकारी

अरवल - जिला पदाधिकारी, अरवल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक…

By Swatva
बिहारी समाज

जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विभागों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश

अरवल - जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित…

By Swatva
बिहारी समाज

सहयोग शिविर के लिए हेल्पलाइन नंबर और पोर्टल का किया गया लोकार्पण

अरवल - मुख्यमंत्री, बिहार सम्राट चौधरी द्वारा पंचायत स्तर पर 19 मई,…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?