By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

‘पाठ्यक्रम शिक्षण में सांस्कृतिक तत्व’ विषय पर देशभर के 20 राज्यों के 97 जिला स्रोत व्यक्तियों ने लिया भाग

Swatva
Last updated: June 27, 2026 12:54 pm
By Swatva 168 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पटना/नई दिल्ली। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत सेंटर फॉर कल्चरल रिसोर्सेज एंड ट्रेनिंग (CCRT) द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस की स्मृति में “पाठ्यक्रम शिक्षण में सांस्कृतिक तत्व” (Cultural Inputs in Curriculum Teaching) विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में देश के 20 राज्यों से आए 97 जिला स्रोत व्यक्तियों (डीआरपी) ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

- Advertisement -

समापन समारोह के प्रारंभ में क्षेत्रीय अधिकारी मिथुन दत्ता ने कार्यशाला का संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात मूल्यांकन एवं फेलोशिप के उपनिदेशक डॉ. राहुल कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए सभी प्रतिभागियों एवं सीसीआरटी के निदेशक पप्पुंजय कुमार का स्वागत किया। उन्होंने डिजिटल डिस्ट्रिक्ट रिपॉजिटरी (DDR) परियोजना में जिला स्रोत व्यक्तियों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए कहा कि अब इन्हें श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में अपने-अपने जिलों के विद्यालयों में कार्यशालाओं के आयोजन जैसी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इसके माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों एवं संवैधानिक आदर्शों का व्यापक प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा।

अपने अध्यक्षीय एवं समापन संबोधन में सीसीआरटी के निदेशक पप्पुंजय कुमार ने डिजिटल डिस्ट्रिक्ट रिपॉजिटरी परियोजना में डीआरपी द्वारा किए गए समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए आह्वान किया कि वे इसी समर्पण, प्रतिबद्धता एवं जनसहभागिता की भावना के साथ अपने-अपने जिलों में विद्यालय स्तरीय कार्यशालाओं का सफल आयोजन करें तथा राज्य शिक्षा विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सीसीआरटी की गतिविधियों एवं सांस्कृतिक शिक्षा कार्यक्रमों की पहुंच को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाएं।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा उनके योगदान की सराहना की गई। पंजाब के जिला स्रोत व्यक्ति हरदीप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ। यह कार्यशाला भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन एवं भावी पीढ़ियों तक उसके प्रभावी संप्रेषण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी पहल सिद्ध हुई।

- Advertisement -

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

TAGGED: patna new delhi, नई दिल्ली, पटना, भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

घटिया मध्यान भोजन और विद्यालय के टैग करने के विरोध में जिलाधिकारी से की शिकायत
बिहारी समाज
संठा के प्रसिद्ध महावीरी मंदिर में सावन के अंतिम मंगलवार पर विशेष पूजा आज, उमड़ेगी भक्तों की भारी भीड़
लेटेस्ट न्यूज़
निजी क्लीनिक में महिला की मौत मामले में 10 हिरासत में, जांच टीम गठित करने की तैयारी
बिहारी समाज
बंद घरों को लगातार निशाना बना रहे चोर, सोरहा मोड़ व दरमनियां बाजार में चोरी से दहशत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

घटिया मध्यान भोजन और विद्यालय के टैग करने के विरोध में जिलाधिकारी से की शिकायत
बिहारी समाज
संठा के प्रसिद्ध महावीरी मंदिर में सावन के अंतिम मंगलवार पर विशेष पूजा आज, उमड़ेगी भक्तों की भारी भीड़
लेटेस्ट न्यूज़
निजी क्लीनिक में महिला की मौत मामले में 10 हिरासत में, जांच टीम गठित करने की तैयारी
बिहारी समाज
बंद घरों को लगातार निशाना बना रहे चोर, सोरहा मोड़ व दरमनियां बाजार में चोरी से दहशत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

घटिया मध्यान भोजन और विद्यालय के टैग करने के विरोध में जिलाधिकारी से की शिकायत

अरवल - घटिया मध्याह्न भोजन एवं कीड़ायुक्त भोजन मिलने एवं गोपाल बिगहा…

By Swatva
बिहारी समाज

निजी क्लीनिक में महिला की मौत मामले में 10 हिरासत में, जांच टीम गठित करने की तैयारी

नवादा : नगर के एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान महिला…

By Swatva
बिहारी समाज

बंद घरों को लगातार निशाना बना रहे चोर, सोरहा मोड़ व दरमनियां बाजार में चोरी से दहशत

नवादा : जिले में चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही…

By Swatva
स्टूडेंट क्रेडिट, 4 लाख, लोन, बरकरार, CM, सम्राट चौधरी
अर्थ

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर 4 लाख तक लोन बरकरार, CM सम्राट चौधरी ने कर दिया क्लियर

बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की राशि 4 लाख से घटाकर…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?