By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

रामनगर दियारा पंचायत में सुनील कुमार को मुखिया बनाने की कवायद तेज

Swatva
Last updated: June 27, 2026 12:50 pm
By Swatva 64 Views
Share
4 Min Read
SHARE

अथमलगोला (पटना)। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर अथमलगोला प्रखंड की रामनगर दियारा पंचायत में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग द्वारा आरक्षण रोस्टर और चुनाव की आधिकारिक घोषणा से पहले ही संभावित मुखिया प्रत्याशियों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में पूर्व लोकप्रिय मुखिया स्वर्गीय देवेन्द्र सिंह उर्फ बुच्ची बाबू के पुत्र सुनील कुमार का नाम प्रमुख दावेदार के रूप में सामने आ रहा है।

- Advertisement -

ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत के अनेक लोगों के आग्रह पर सुनील कुमार ने मुखिया पद का चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। पंचायत की जनता का रुझान जानने के बाद उन्होंने अपने पिता की सामाजिक एवं राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने तथा पंचायत के समग्र विकास के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है। सुनील कुमार के समर्थन में उनके भाई एवं समाजसेवी धीरेन्द्र कुमार तथा बबलू कुमार भी सक्रिय रूप से जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। समर्थकों का कहना है कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो सुनील कुमार अपने पिता की तरह निष्पक्ष सेवा और विकास को प्राथमिकता देंगे।

गौरतलब है कि स्वर्गीय देवेन्द्र सिंह उर्फ बुच्ची बाबू लंबे समय तक रामनगर दियारा पंचायत के लोकप्रिय मुखिया रहे। वे अपने कार्यकाल में पंचायत के विकास कार्यों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने भागवत उच्च विद्यालय, रामनगर दियारा की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके कार्यकाल में सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं का विकास हुआ, जिसकी चर्चा आज भी ग्रामीण करते हैं।

राजनीतिक रूप से भी बुच्ची बाबू का क्षेत्र में विशेष प्रभाव था। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती थी। समाजवादी विचारधारा से जुड़े होने के कारण उनके संबंध कई प्रमुख नेताओं से रहे। बुच्ची बाबू के निधन के बाद उनका परिवार लंबे समय तक पंचायत की सक्रिय राजनीति से दूर रहा। हालांकि अब ग्रामीणों के आग्रह पर उनके पुत्र सुनील कुमार ने पुनः राजनीतिक जिम्मेदारी संभालने का निर्णय लिया है।

- Advertisement -

स्थानीय राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यदि आरक्षण रोस्टर के अनुसार रामनगर दियारा पंचायत का मुखिया पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित रहता है, तो कई दावेदार चुनाव मैदान में उतर सकते हैं और मुकाबला रोचक होने की संभावना है। वहीं, यदि सीट सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित नहीं रहती है, तो संभावित दावेदार अपने समर्थित उम्मीदवारों को मैदान में उतार सकते हैं। समाजसेवी धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि उनके पिता द्वारा लगभग 30 वर्ष पूर्व बनवाया गया पुल आज भी मजबूत स्थिति में है और अब तक उसकी मरम्मत की आवश्यकता नहीं पड़ी है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में पंचायत के वार्ड संख्या 9, 10, 11 एवं 12 में कई मूलभूत समस्याएं हैं, जिनका शीघ्र समाधान आवश्यक है। उन्होंने कहा, “हमारा सपना रामनगर दियारा पंचायत को एक आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करना है। इसी उद्देश्य से हमने अपने भाई सुनील कुमार को मुखिया पद का उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है। हमें विश्वास है कि पंचायत की जनता उनका समर्थन कर विकास के इस संकल्प को साकार करेगी।”

- Advertisement -

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

TAGGED: patna, patna khabar, patna news, अथमलगोला, पटना, पटना खबर, पटना न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दारोगा, वर्दी, मोहर्रम, तलवारबाजी, वीडियो, वायरल, SSP, जांच
मोहर्रम ड्यूटी में तैनात दारोगा ने वर्दी में भांजी तलवार, SSP ने बैठाई जांच
अपराध बिहारी समाज
मौसम, बारिश, बिहार, अलर्ट
अगले एक सप्ताह के भीतर पूरे बिहार में बारिश, जानें किस दिन कहां बरसेंगे बादल
बिहारी समाज
‘पाठ्यक्रम शिक्षण में सांस्कृतिक तत्व’ विषय पर देशभर के 20 राज्यों के 97 जिला स्रोत व्यक्तियों ने लिया भाग
बिहारी समाज
जिले के वाहन संचालकों की मनमानी, छतों पर सफर करने को विवश हैं यात्री
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दारोगा, वर्दी, मोहर्रम, तलवारबाजी, वीडियो, वायरल, SSP, जांच
मोहर्रम ड्यूटी में तैनात दारोगा ने वर्दी में भांजी तलवार, SSP ने बैठाई जांच
अपराध बिहारी समाज
मौसम, बारिश, बिहार, अलर्ट
अगले एक सप्ताह के भीतर पूरे बिहार में बारिश, जानें किस दिन कहां बरसेंगे बादल
बिहारी समाज
‘पाठ्यक्रम शिक्षण में सांस्कृतिक तत्व’ विषय पर देशभर के 20 राज्यों के 97 जिला स्रोत व्यक्तियों ने लिया भाग
बिहारी समाज
जिले के वाहन संचालकों की मनमानी, छतों पर सफर करने को विवश हैं यात्री
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
दारोगा, वर्दी, मोहर्रम, तलवारबाजी, वीडियो, वायरल, SSP, जांच
अपराध

मोहर्रम ड्यूटी में तैनात दारोगा ने वर्दी में भांजी तलवार, SSP ने बैठाई जांच

मुजफ्फरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसमें मुहर्रम के…

By Amit Dubey
मौसम, बारिश, बिहार, अलर्ट
बिहारी समाज

अगले एक सप्ताह के भीतर पूरे बिहार में बारिश, जानें किस दिन कहां बरसेंगे बादल

बिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग ने आज…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

‘पाठ्यक्रम शिक्षण में सांस्कृतिक तत्व’ विषय पर देशभर के 20 राज्यों के 97 जिला स्रोत व्यक्तियों ने लिया भाग

पटना/नई दिल्ली। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत सेंटर फॉर कल्चरल…

By Swatva

जिले के वाहन संचालकों की मनमानी, छतों पर सफर करने को विवश हैं यात्री

नवादा : जिले के विभिन्न पथों पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?