By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

सिविल सेवा की कोचिंग देने वाले अवध ओझा ‘सर’ AAP में हुए शामिल, विस चुनाव लड़ेंगे!

Amit Dubey
Last updated: December 2, 2024 2:25 pm
By Amit Dubey 791 Views
Share
3 Min Read
अवध ओझा, कोचिंग, सिविल सेवा, AAP, विस चुनाव लड़ेंगे!
SHARE

मोटिवेशनल स्पीकर और युवाओं को सिविल सेवा की ऑनलाइन कोचिंग देने वाले अवध ओझा ‘सर’ आज सोमवार को नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उनके दिल्ली में होने वाले आगामी विधानसभा का चुनाव लड़ने की संभावना है। यानी अवध सर’ की कोचिंग क्लास अब AAP में भी लगेगी। इस मौके पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अवध ओझा शिक्षा के क्षेत्र में एक जाना माना नाम हैं। वह उनके वीडियो देखते रहे हैं। अवध ओझा से देश में शिक्षा मजबूत होगी। जब अवध ओझा से मीडिया ने पूछा कि क्या आप चुनाव लड़ेंगे? ओझा ‘सर’ ने कहा कि पार्टी जो कहेगी वह करेंगे।

- Advertisement -

पत्रकारों के समक्ष बोलते हुए अवध ओझा ने कहा कि दिल्ली के स्कूलों में कक्षा 12 का 97 पर्सेंट रिजल्ट रहा। मेरा यही कहना है कि शिक्षा शेरनी का दूध है। इसे जो पिएगा वह दहाड़ेगा। इससे पहले जब श्री ओझा सोमवार को आम आदमी पार्टी कार्यालय पहुंचे तो वहां आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल तथा वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने उनका स्वागत किया। ओझा ने कहा कि वह पार्टी की बच्चों के भविष्य पर केंद्रित विचारधारा से जुड़े हैं और उन्होंने शिक्षा के विकास को अपनी सबसे बड़ी महत्वाकांक्षा बताया।

ओझा ने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे राजनीति के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में काम करने का मौका दिया। इसपर केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है। ओझा के पार्टी में शामिल होने से शिक्षा को मजबूत करने के प्रयासों में तेजी आएगी तथा इससे हमारा राष्ट्र मजबूत होगा। मालूम हो कि दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव में अवध ओझा के भी आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है।

यूपीएससी की तैयारी करने वाले युवाओं के बीच ओझा सर अपनी मोटिवेशनल स्पीच और वीडियो को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। ओझा सर इतिहास पढ़ाते हैं। उनका पूरा नाम अवध प्रताप ओझा है। लेकिन वह UPSC की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के बीच ओझा सर के नाम से ही जाने जाते हैं। वे मूल रूप से यूपी के गोंडा के रहने वाले हैं। 10वीं के बाद उन्होंने गोंडा के फातिमा इंटर कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की और यहीं से ग्रेजुएशन किया। ओझा सर भले ही हजारों युवाओं को IAS बनने के लिए प्रेरित करते हों, लेकिन उनका IAS बनने का ख्वाब पूरा नहीं हो सका।

- Advertisement -
TAGGED: AAP, अवध ओझा सर, कोचिंग, विस चुनाव लड़ेंगे!, सिविल सेवा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पटना से चोरी कर लायी गयी मोटरसाइकि बरामद, चोर फरार
बिहारी समाज
पहले खड़ा हुआ बाइक पर फिर पकड़ लिए कान, 32 हजार का फटका अलग 
बिहारी समाज
खरमास समाप्त, अब गूंजनी आरंभ होगी शहनाई, वैवाहिक कार्यक्रम का होगा शुभारंभ
बिहारी समाज
600 लीटर महुआ शराब बरामद, दो मोटरसाइकिल के साथ दो तस्कर गिरफतार 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पटना से चोरी कर लायी गयी मोटरसाइकि बरामद, चोर फरार
बिहारी समाज
पहले खड़ा हुआ बाइक पर फिर पकड़ लिए कान, 32 हजार का फटका अलग 
बिहारी समाज
खरमास समाप्त, अब गूंजनी आरंभ होगी शहनाई, वैवाहिक कार्यक्रम का होगा शुभारंभ
बिहारी समाज
600 लीटर महुआ शराब बरामद, दो मोटरसाइकिल के साथ दो तस्कर गिरफतार 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
सिगरेट, विदेशी, जब्त, मुजफ्फरपुर, बंद गोदाम, 2 करोड़, इंडोनेशिया, कोरिया, म्यांमार
अपराध

मुजफ्फरपुर में बंद गोदाम से 2 करोड़ की विदेशी सिगरेट जब्त, इंडोनेशिया…कोरिया-म्यांमार तक जुड़े तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एक बंद गोदाम से 2 करोड़…

By Amit Dubey
विराट, शिवलिंग, स्थापित, रामाण मंदिर, महा-शिवलिंग, CM नीतीश, विश्व, सबसे बड़ा
देश-विदेश

विराट रामाण मंदिर परिसर में ‘महा-शिवलिंग’ स्थापित, CM नीतीश भी पहुंचे

मोतिहारी के कैथवलिया कल्याणपुर में आज शनिवार को विश्व का सबसे बड़ा…

By Amit Dubey
BJP, चुनाव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अधिसूचना, 20 जनवरी, नितिन नबीन, ताजपोशी
देश-विदेश

20 जनवरी को नितिन नबीन की ताजपोशी, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी

भारतीय जनता पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिसूचना…

By Amit Dubey
चिराग, दही—चूड़ा, तेज प्रताप, तेजस्वी, लालू
देश-विदेश

जब घर का मुखिया आ गया तो….तेज प्रताप के भोज से गायब तेजस्वी पर चिराग की चुटकी

बिहार में सियासी दही—चूड़ा भोज का सिलसिला आज गुरुवार को भी जारी…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?