By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

बैदराबाद सम्राट अशोक भवन में जुटे जदयू नेता व कार्यकर्ता, जीविका दीदियों की उपलब्धियों और आत्मनिर्भरता को किया गया रेखांकित

Swatva
Last updated: October 3, 2026 12:44 pm
By Swatva 1 View
Share
6 Min Read
SHARE

अरवल – जनता दल (यू) अरवल जिला संगठन की ओर से शुक्रवार को सम्राट अशोक भवन, बैदराबाद, अरवल में “नीतीश संवाद– जीविका के 20 साल बेमिसाल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जीविका की 20 वर्षों की उपलब्धियों तथा बिहार में महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में आए बदलावों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मसौढ़ी विधानसभा के विधायक अरुण मांझी, कुर्था विधानसभा के विधायक पप्पू वर्मा, जदयू जिलाध्यक्ष आनंद कुमार वर्मा तथा कार्यक्रम प्रभारी अनीता मिश्रा, मालती सिंह, श्रीमती कुसुम कुमारी एवं मंजू बाला मौजूद रहीं।

- Advertisement -

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 2 अक्टूबर 2006 को शुरू हुई जीविका की यात्रा आज दो दशक पूरे कर चुकी है। जीविका ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर उन्हें बचत, बैंकिंग, ऋण, स्वरोजगार एवं विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ने का कार्य किया है। इससे महिलाओं में आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता और सामाजिक भागीदारी भी बढ़ी है।

मसौढ़ी विधानसभा के विधायक अरुण मांझी ने कहा कि बिहार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जीविका एक महत्वपूर्ण पहल है। दो दशक की इस यात्रा में ग्रामीण महिलाओं के जीवन में व्यापक बदलाव आया है। जीविका दीदियों ने अपने परिश्रम और सामूहिक प्रयासों से परिवार की आर्थिक मजबूती के साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कुर्था विधानसभा के विधायक पप्पू वर्मा ने कहा कि जीविका ने गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भरता का नया रास्ता दिया है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को बचत, ऋण, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने का सकारात्मक परिणाम देखने को मिला है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना परिवार और समाज को मजबूत करने के समान है। जदयू जिलाध्यक्ष आनंद कुमार वर्मा ने कहा कि जीविका की 20 वर्षों की यात्रा बिहार की महिलाओं के आत्मविश्वास, स्वावलंबन और सशक्तीकरण की प्रेरणादायक यात्रा है। जीविका दीदियों ने अपनी मेहनत और सामूहिक शक्ति से न केवल अपने परिवार को मजबूत किया है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक बदलाव में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। “जीविका के 20 साल बेमिसाल” कार्यक्रम महिलाओं की उपलब्धियों और उनके योगदान को सम्मान देने का अवसर है।

- Advertisement -

कार्यक्रम प्रभारी अनीता मिश्रा ने कहा कि जीविका से जुड़ी महिलाओं ने अपने संघर्ष और मेहनत से ग्रामीण बिहार की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जीविका दीदियों की उपलब्धियों को समाज के सामने लाना और उनके आत्मविश्वास को और मजबूत करना इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है।मालती सिंह ने कहा कि जीविका के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने का सकारात्मक प्रभाव परिवार और समाज दोनों पर पड़ा है। आज महिलाएं परिवार की आर्थिक जरूरतों में सहयोग करने के साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। कुसुम कुमारी ने कहा कि जीविका ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने का आत्मविश्वास भी बढ़ाया है।

स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं एक-दूसरे का सहयोग करते हुए निरंतर आगे बढ़ रही हैं। मंजू बाला ने कहा कि जीविका की दो दशक की यात्रा बिहार की महिलाओं के निरंतर आगे बढ़ने की कहानी है। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जीविका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए साइकिल योजना, पोशाक योजना, कन्या उत्थान योजना, पंचायती राज एवं नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, सरकारी सेवाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण तथा महिला उद्यमिता एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं सहित कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं।

- Advertisement -

इन प्रयासों के साथ जीविका ने महिलाओं को संगठित कर बचत, बैंकिंग, ऋण, स्वरोजगार और आजीविका के अवसरों से जोड़ने का व्यापक मंच प्रदान किया है। जदयू प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल ने कहा कि जीविका दीदियों की 20 वर्षों की यात्रा आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तीकरण की प्रेरणादायक कहानी है। उन्होंने कहा कि जीविका ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उन्हें अपने अधिकारों, जिम्मेदारियों और सामाजिक भूमिका के प्रति भी जागरूक किया है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जीविका दीदियों एवं आम नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रमुख रूप से उपस्थित कार्यक्रम में जदयू प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल, जदयू जिला प्रवक्ता चांद मलिक, राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य रामकिशोर वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष पटेल, प्रदेश युवा सचिव सोनू रजक, कार्यालय प्रभारी विजय कुशवाहा, जदयू नेता मिथलेश कुशवाहा, वरिष्ठ नेता रामजन्म सिंह, सहजानंद पासवान, अरुण कुशवाहा, अरवल नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार, युवा जिला अध्यक्ष चंदन चंद्रवंशी, वरिष्ठ नेता किट्टू शर्मा, विधायक जिला प्रतिनिधि जितेंद्र कुशवाहा, जिला प्रवक्ता गुड्डू पटेल, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विद्यानंद सिंह, जदयू नेता संजय शर्मा, जिला 20 सूत्री सदस्य अरुण कुमार, बंसी प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष रामसुंदर सिंह, करपी प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष रणधीर पटेल, अरवल प्रखंड अध्यक्ष के.डी. सिंह, करपी प्रखंड अध्यक्ष टूना पटेल, बंसी प्रखंड अध्यक्ष मुकेश भारती सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट

TAGGED: arwal khabar, Arwal news, arwal updates, अरवल जिला संगठन, जनता दल (यू.), बैदराबाद सम्राट अशोक भवन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

IRCTC, घोटाला, पेशी, लालू-राबड़ी, तेजस्वी, चार्ज फ्रेमिंग, टली
IRCTC घोटाले में दिल्ली की कोर्ट में पेश हुए लालू-राबड़ी और तेजस्वी, चार्ज फ्रेमिंग फिर टली अब 30 को सुनवाई
देश-विदेश राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
भाभी को सांप ने काटा तो संकटमोचक बना देवर, जिंदा सांप पकड़कर 20 किमी दूर पहुंच गया अस्पताल
बिहारी समाज
बाढ़, हेलीकॉप्टर, राहत, मौत, पैकेट, चोट, शख्स, सारण
सारण में हेलीकॉप्टर से गिराए पैकेट से लगी चोट, शख्स की मौत
देश-विदेश दुर्घटना बिहारी समाज
भाजपा और मुख्य चुनाव आयुक्त संविधान को ताख पर रखकर आम लोगों को नागरिकता छिन रही है – महानंद
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

IRCTC, घोटाला, पेशी, लालू-राबड़ी, तेजस्वी, चार्ज फ्रेमिंग, टली
IRCTC घोटाले में दिल्ली की कोर्ट में पेश हुए लालू-राबड़ी और तेजस्वी, चार्ज फ्रेमिंग फिर टली अब 30 को सुनवाई
देश-विदेश राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
भाभी को सांप ने काटा तो संकटमोचक बना देवर, जिंदा सांप पकड़कर 20 किमी दूर पहुंच गया अस्पताल
बिहारी समाज
बाढ़, हेलीकॉप्टर, राहत, मौत, पैकेट, चोट, शख्स, सारण
सारण में हेलीकॉप्टर से गिराए पैकेट से लगी चोट, शख्स की मौत
देश-विदेश दुर्घटना बिहारी समाज
भाजपा और मुख्य चुनाव आयुक्त संविधान को ताख पर रखकर आम लोगों को नागरिकता छिन रही है – महानंद
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

भाभी को सांप ने काटा तो संकटमोचक बना देवर, जिंदा सांप पकड़कर 20 किमी दूर पहुंच गया अस्पताल

नवादा : जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।…

By Swatva
बाढ़, हेलीकॉप्टर, राहत, मौत, पैकेट, चोट, शख्स, सारण
देश-विदेश

सारण में हेलीकॉप्टर से गिराए पैकेट से लगी चोट, शख्स की मौत

बाढ़ की मार झेल रहे बिहार के सारण से बड़ी खबर सामने…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

भाजपा और मुख्य चुनाव आयुक्त संविधान को ताख पर रखकर आम लोगों को नागरिकता छिन रही है – महानंद

अरवल - गांधी जयंती के अवसर पर अरवल में संविधान और लोकतंत्र…

By Swatva
बिहारी समाज

गांधी जयंती पर अरवल जिले की सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का किया गया आयोजन, नशामुक्ति की दिलाई गई शपथ

अरवल - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के शुभ अवसर पर जिला…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?