By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

वंदे मातरम हमारी राष्ट्रीय चेतना एकता और स्वतंत्रता संग्राम की अमूल्य धरोहर है – उप विकास आयुक्त

Swatva
Last updated: March 30, 2026 6:19 pm
By Swatva 254 Views
Share
2 Min Read
SHARE

अरवल -वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष, अरवल में एक भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, अरवल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार द्वारा की गई।

- Advertisement -

कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया, जिससे पूरे सभाकक्ष में राष्ट्रभक्ति एवं गरिमा का वातावरण व्याप्त हो गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, (आपदा प्रबंधन), भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी विनोद कुमार, सिविल सर्जन, कला संस्कृति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित रहे। साथ ही प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन किया गया। इस सामूहिक प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों ने ‘वंदे मातरम के प्रति अपनी श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम का भाव व्यक्त किया। अपने संबोधन में उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार ने कहा कि ‘वंदे मातरम” हमारी राष्ट्रीय चेतना, एकता और स्वतंत्रता संग्राम की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि इस गीत ने देशवासियों को सदैव एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है तथा हमें इसके संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा ‘वंदे मातरम के संरक्षण, संवर्धन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सामूहिक रूप से संकल्प लिया गया। यह आयोजन न केवल ‘वंदे मातरम’ के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, एकता एवं सांस्कृतिक गौरव की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

- Advertisement -

देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

TAGGED: Arwal, Arwal news, अरवल, अरवल खबर, अरवल न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन – नितिन अभिषेक
बिहारी समाज
कैदी, सुसाइड, मुंगेर, जेल, बड़े भाई, हत्या
बड़े भाई की हत्या में बंद कैदी ने मुंगेर जेल की छत से कूदकर किया सुसाइड
अपराध बिहारी समाज
सीतामढ़ी, लुटेरा, हाफ एनकाउंटर, भरत तिवारी,ऑपरेशन लंगड़ा
सीतामढ़ी में लुटेरे का हाफ एनकाउंटर, भरत तिवारी कांड के बाद ऑपरेशन लंगड़ा फिर शुरू
अपराध बिहारी समाज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन साइबर अपराधियों को दबोचा
बिहारी समाज अपराध
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन – नितिन अभिषेक
बिहारी समाज
कैदी, सुसाइड, मुंगेर, जेल, बड़े भाई, हत्या
बड़े भाई की हत्या में बंद कैदी ने मुंगेर जेल की छत से कूदकर किया सुसाइड
अपराध बिहारी समाज
सीतामढ़ी, लुटेरा, हाफ एनकाउंटर, भरत तिवारी,ऑपरेशन लंगड़ा
सीतामढ़ी में लुटेरे का हाफ एनकाउंटर, भरत तिवारी कांड के बाद ऑपरेशन लंगड़ा फिर शुरू
अपराध बिहारी समाज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन साइबर अपराधियों को दबोचा
बिहारी समाज अपराध
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन – नितिन अभिषेक

अरवल -भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अरवल में शुक्रवार को परिचयात्मक सह…

By Swatva
कैदी, सुसाइड, मुंगेर, जेल, बड़े भाई, हत्या
अपराध

बड़े भाई की हत्या में बंद कैदी ने मुंगेर जेल की छत से कूदकर किया सुसाइड

मुंगेर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें हत्या के जुर्म…

By Amit Dubey
सीतामढ़ी, लुटेरा, हाफ एनकाउंटर, भरत तिवारी,ऑपरेशन लंगड़ा
अपराध

सीतामढ़ी में लुटेरे का हाफ एनकाउंटर, भरत तिवारी कांड के बाद ऑपरेशन लंगड़ा फिर शुरू

भरत तिवारी एनकाउंटर के करीब 20 दिन बाद एकबार फिर बिहार पुलिस…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन साइबर अपराधियों को दबोचा

नवादा : जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?