By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

हथियार लहराने वाले मामले में अनंत सिंह को नहीं मिली अग्रिम बेल…बैलिस्टिक जांच की तैयारी

Amit Dubey
Last updated: May 12, 2026 12:12 pm
By Amit Dubey 230 Views
Share
3 Min Read
अनंत सिंह, अग्रिम बेल, रिजेक्ट, गोपालगंज, अश्लील डांस, हथियार, वीडियो, बैलिस्टिक जांच
SHARE

जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को अश्लील नृत्य और इस दौरान हथियार लहराने वाले मामले में गोपालगंज कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने इस मामले में उन्हें कोई राहत देने से इनकार करते हुए उनकी अग्रिम जमानत की अर्जी को खारिज कर दिया। यह पूरा मामला गोपालगंज स्थित मीरगंज के सेमरांव गांव में आयोजित एक कार्यक्रम से जुड़ा है, जहां विधायक अनंत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में कथित तौर पर अश्लील नृत्य और खुलेआम प्रतिबंधित हथियारों का प्रदर्शन किया गया था। इस मामले में गोपालगंज पुलिस ने विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह समेत कुल 9 नामजद और कई अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।

- Advertisement -

गोपालगंज एडीजे-1 की अदालत ने अनंत सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी अपील को खारिज कर दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने इस मामले को MP-MLA कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया। अब इस केस की अगली सुनवाई बुधवार को होगी। बीते दिनों मोकामा विधायक अनंत सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें अनंत सिंह मुजरा देखते हुए और उनके समर्थक हथियार लहराते हुए दिख रहे थे। इस डांस कार्यक्रम को भी अश्लील बताया गया था। पूरा मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव में आयोजित एक कार्यक्रम से जुड़ा है। यहां कथित तौर पर फूहड़ डांस और हथियारों के प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में कुछ लोग हथियार लहराते नजर आए थे।

वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक अनंत सिंह समेत 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट से पहुंचे अनंत सिंह के वकील कुमार हर्षवर्धन ने अदालत से अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की लेकिन अदालत ने इस मामले को MP-MLA कोर्ट भेज दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश पाठक ने दावा किया कि यह पूरा मामला राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो एडिट कर फैलाया गया है और उसका अनंत सिंह या भोजपुरी कलाकार से कोई संबंध नहीं है। दूसरी ओर गोपालगंज पुलिस ने जांच तेज करते हुए वायरल वीडियो को एफएसएल जांच के लिए भेजा है। पुलिस वीडियो में दिख रहे हथियारों की बैलेस्टिक जांच कराने की भी तैयारी कर रही है। इस मामले पर अनंत सिंह ने पहले ही अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि उन्होंने कोई कानून नहीं तोड़ा है और कार्यक्रम में पहुंचने के समय कुछ लोग पहले से हथियार लेकर मौजूद थे। उनका दावा है कि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी कार्यक्रम को लेकर कोई नियम है तो प्रशासन को पहले स्पष्ट निर्देश जारी करना चाहिए।

TAGGED: अग्रिम बेल, अनंत सिंह, अश्लील डांस, गोपालगंज, बैलिस्टिक जांच, रिजेक्ट, वीडियो, हथियार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सफल क्रियान्वयन के लिए दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश
बिहारी समाज
सावन में बाबा कोटेश्वर नाथ धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, 1008 सहस्त्रलिंग शिवलिंग बने आस्था का केंद्र
बिहारी समाज
अरवल जिला के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्रमदान एवं पदयात्रा का आयोजन 
बिहारी समाज
नामांकन के दूसरे दिन भी प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सफल क्रियान्वयन के लिए दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश
बिहारी समाज
सावन में बाबा कोटेश्वर नाथ धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, 1008 सहस्त्रलिंग शिवलिंग बने आस्था का केंद्र
बिहारी समाज
अरवल जिला के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्रमदान एवं पदयात्रा का आयोजन 
बिहारी समाज
नामांकन के दूसरे दिन भी प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सफल क्रियान्वयन के लिए दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश

अरवल - प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 26-27…

By Swatva
बिहारी समाज

सावन में बाबा कोटेश्वर नाथ धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, 1008 सहस्त्रलिंग शिवलिंग बने आस्था का केंद्र

गया : सावन की पावन बेला में गया जिले के मेन गांव…

By Swatva
बिहारी समाज

अरवल जिला के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्रमदान एवं पदयात्रा का आयोजन 

अरवल- जिला के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, अरवल…

By Swatva
बिहारी समाज

नामांकन के दूसरे दिन भी प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा

अरवल कुर्था - प्राथमिक कृषि सहयोग साख समिति (पैक्स) चुनाव को लेकर…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?