By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

NDA शासित 21 राज्यों में लागू होगा UCC, अमित शाह के ऐलान को JDU के श्याम रजक ने दी चुनौती

Amit Dubey
Last updated: September 14, 2026 1:36 pm
By Amit Dubey 3 Views
Share
4 Min Read
UCC, अमित शाह, बिहार, JDU, श्याम रजक, चुनौती, NDA, 21 राज्य
SHARE

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि लोकसभा चुनाव 2029 से पहले देश के बीजेपी—NDA शासित सभी 21 राज्यों में UCC कानू लागू कर दिया जाएगा। उनके इस ऐलान के बाद बिहार में भाजपा सरकार की प्रमुख एनडीए सहयोगी पार्टी JDU ने केंद्र सराकार को इसे अपने प्रदेश में किसी भी कीमत पर लागू नहीं करने की चेतावनी दे दी है। वहीं कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने कहा कि यह सिर्फ वोट बैंक के लिए है। बिहार में जदयू के वरिष्ठ नेता और फुलवारीशरीफ विधानसभा सीट से विधायक श्याम रजक ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार ने कहा था कि हम अपने यहां UCC लागू नहीं होने देंगे, हम आज भी उसी स्टैंड पर कायम हैं और इसे बिहार में लागू नहीं करने देंगे। रजक ने कहा कि बिहार में अकेली भाजपा की सरकार नहीं, बल्कि एनडीए की सरकार है। इसमें जदयू, लोजपा आर, हम और अन्य घटक शामिल है। इसलिए इस कानून को भाजपा मनमाने तरीके से लागू नहीं कर सकती।

- Advertisement -

यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर गृह मंत्री के बयान पर भाजपा की सहयोगी JDU के नेता श्याम रजक ने कहा कि जब यह बिल संसद में आया था, तो हमारे नेता नीतीश कुमार ने साफ-साफ कहा था कि वह बिल का समर्थन तो करते हैं, लेकिन इसे अपने राज्य में लागू नहीं होने देंगे। हम आज भी अपनी उस बात पर कायम हैं। दूसरी तरफ गृह मंत्री अमित शाह के बयान की आलोचना करते हुए यूपी में सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि UCC लागू हो या न हो उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। यह परंपराओं से जुड़ा देश है और लोग अपनी परंपराओं को मानेंगे। यह महज वोट बैंक के लिए है। आप महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बात नहीं करेंगे बल्कि इन मुद्दों पर बात करेंगे जिनका कोई महत्व नहीं है। कांग्रेस के एक अन्य नेता राशिद अल्वी ने भी कहा कि पिछले 12 सालों से बीजेपी मुसलमानों के खिलाफ हर काम कर रही है। क्या UCC से आर्थिक स्थिति सुधरेगी?

विदित हो कि अमित शाह ने बीते दिन UCC को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि बीजेपी और NDA शासित सभी 21 राज्यों में साल 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले UCC लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई राज्यों में पहले से ही UCC लागू किया जा चुका है। जबकि अगले 2-3 सालों में NDA शासित अन्य राज्यों में भी इसे लागू करने की दिशा में काम किया जाएगा। सरकार की कोशिश है कि NDA की अगुवाई वाली सभी राज्यों में इसे लागू किया जाए। UCC लागू करने का मकसद अलग-अलग धर्मों के लिए अलग-अलग व्यक्तिगत कानूनों की जगह विवाह, तलाक, विरासत और गोद लेने जैसे मामलों में समान नागरिक नियमों को लागू करना है। अभी बीजेपी की अगुवाई में NDA उत्तर प्रदेश के अलावा पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र, असम, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश और असम सहित 19 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में सत्ता में है। इसमें से सबसे पहले उत्तराखंड ने और फिर गुजरात और असम में UCC लागू हो चुका है। जबकि मध्य प्रदेश ने UCC का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी की पहली सरकार ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है।

TAGGED: 21 राज्य, JDU, NDA, UCC, अमित शाह, चुनौती, बिहार, श्याम रजक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पंचायत सेवा संघ ने काली पट्टी बांधकर आंदोलन की की शुरुआत
बिहारी समाज
खेल मैदान बचाने सड़क पर उतरीं कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं, निर्माण शुरू होते ही भड़की, जमकर की नारेबाजी
बिहारी समाज
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सास हिरासत में
बिहारी समाज
कपड़े की दुकान में लगी आग लाखों रुपये का सामान जल कर ख़ाक
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पंचायत सेवा संघ ने काली पट्टी बांधकर आंदोलन की की शुरुआत
बिहारी समाज
खेल मैदान बचाने सड़क पर उतरीं कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं, निर्माण शुरू होते ही भड़की, जमकर की नारेबाजी
बिहारी समाज
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सास हिरासत में
बिहारी समाज
कपड़े की दुकान में लगी आग लाखों रुपये का सामान जल कर ख़ाक
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
क्रूज, गंगा, फंसा, भागलपुर, राजमहल, विदेशी, टूरिस्ट
देश-विदेश

भागलपुर के निकट गंगा में फंसा राजमहल क्रूज, 9 विदेशी टूरिस्ट निकाले गये

कोलकाता से वाराणसी जा रहा लग्जरी राजमहल गंगा क्रूज भागलपुर में गंगा…

By Amit Dubey
अल्पसंख्यक, वोटबैंक, PK, RJD, पिछलग्गू, न बनें
देश-विदेश

RJD के वोटबैंक पर PK की नजर, किसी का पिछलग्गू न बनें…खुद की चिंता करें अल्पसंख्यक

बिहार की राजनीति में मुस्लिम वोट लंबे समय से RJD के सबसे…

By Amit Dubey
JDU, MLC, चुनाव
चुनाव

JDU ने तय किए MLC चुनाव के उम्मीदवारों के नाम, बस औपचारिक ऐलान बाकी

बिहार में 8 सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर…

By Amit Dubey
रोहिणी, राजद, MLC, उम्मीदवार, भड़कीं, पोस्ट, तेजस्वी, गंभीर आरोप
देश-विदेश

राजद के MLC उम्मीदवारों की घोषणा पर भड़कीं रोहिणी, तेजस्वी पर लगाए गंभीर आरोप

MLC चुनाव के लिए राजद द्वारा छह उम्मीदवारों की सूची जारी करने…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?