By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के अंतर्गत 11 जुलाई से प्रारंभ होने वाले सर्वेक्षण को ले कार्यशाला आयोजित

Swatva
Last updated: July 10, 2026 1:59 pm
By Swatva 68 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त, श्रीमती नीलिमा साहू की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के अंतर्गत 11 जुलाई, 2026 से प्रारंभ होने वाले सर्वेक्षण कार्य के सफल संचालन एवं आवश्यक तैयारियों को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, सर्वेक्षण की कार्ययोजना, विभिन्न विभागों की भूमिका एवं आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

- Advertisement -

बैठक को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि योजना के तीन प्रमुख घटक हैं— आदर्श ग्राम योजना, सहायता अनुदान एवं छात्रावास।
उन्होंने बताया कि आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत ऐसे गांवों का चयन किया जाएगा, जिनकी कुल आबादी न्यूनतम 500 हो तथा वहां अनुसूचित जाति की आबादी 40 प्रतिशत या उससे अधिक हो। ऐसे गांवों का चयन कर उनके समग्र विकास के लिए ग्राम स्तरीय विकास योजना तैयार की जाएगी।

उप विकास आयुक्त ने बताया कि आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत 10 प्रमुख डोमेन यथा पेयजल एवं स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सड़क एवं आवास, विद्युत एवं स्वच्छ ईंधन, कृषि पद्धतियां, वित्तीय समावेशन, डिजिटल लर्निंग तथा जीविकोपार्जन एवं कौशल विकास के आधार पर सर्वेक्षण किया जाएगा। सर्वेक्षण के उपरांत प्रत्येक चयनित गांव के लिए ग्राम विकास योजना (Village Development Plan-VDP) तैयार की जाएगी, जिससे गांवों का समग्र एवं सतत विकास सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिले के 170 चयनित गांवों का सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके लिए 11 जुलाई, 2026 से सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ होगा।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सर्वेक्षण कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करें। सर्वेक्षण के दौरान सभी आवश्यक सूचनाओं का शत-प्रतिशत एवं तथ्यात्मक संकलन किया जाए तथा किसी भी पात्र गांव अथवा परिवार की जानकारी छूटने न पाए। उप विकास आयुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण सर्वेक्षण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। कार्यशाला में सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), जिला योजना पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, संबंधित विभागों के सभी पदाधिकारी तथा सर्वेक्षण कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, nawada updates, नवादा, प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अथमलगोला प्रखंड के उस्मानपुर पंचायत के “सहयोग शिविर” में कुल 42 मामलों में 8 मामलों का हुआ त्वरित निष्पादन
बिहारी समाज
100 किलो गांजा एवं थार सहित तीन लक्जरी वाहन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
बिहारी समाज
11 हजार वोल्ट के जर्जर तार की चपेट में आने से पशुपालक की मौत
बिहारी समाज
नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग… पति समेत 10 पर प्राथमिकी दर्ज
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अथमलगोला प्रखंड के उस्मानपुर पंचायत के “सहयोग शिविर” में कुल 42 मामलों में 8 मामलों का हुआ त्वरित निष्पादन
बिहारी समाज
100 किलो गांजा एवं थार सहित तीन लक्जरी वाहन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
बिहारी समाज
11 हजार वोल्ट के जर्जर तार की चपेट में आने से पशुपालक की मौत
बिहारी समाज
नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग… पति समेत 10 पर प्राथमिकी दर्ज
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

अथमलगोला प्रखंड के उस्मानपुर पंचायत के “सहयोग शिविर” में कुल 42 मामलों में 8 मामलों का हुआ त्वरित निष्पादन

अथमलगोला : अथमलगोला प्रखंड के उस्मानपुर पंचायत के एक निजी सभागार में…

By Swatva
बिहारी समाज

100 किलो गांजा एवं थार सहित तीन लक्जरी वाहन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

पटना/बाढ़ : अनुमंडल पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

By Swatva

11 हजार वोल्ट के जर्जर तार की चपेट में आने से पशुपालक की मौत

नवादा : बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण जिले के नारदीगंज…

By Swatva
बिहारी समाज

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग… पति समेत 10 पर प्राथमिकी दर्ज

नवादा : जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के दलेलपुर गांव में शादी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?