वैशाली में विवाहिता की शव मिलने हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि जंदाहा थाने की पुलिस अधिकारी ने जंदाहा अस्पताल स्थित वार्ड संख्या 05 से संदिग्ध हालत में एक विवाहिता कि शव को बरामद किया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दी है और पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
मृतका की पहचान जंदाहा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 05 निवासी चन्दन कुमार के 25 वर्षीय पत्नी चंदा देवी बताई गई है। जिसकी शादी पिछले तीन साल पहले हुईं थी और मृतका चंदा देवी के एक साल का एक लड़का भी है। मौत की ख़बर जैसे ही उसके मायके वालों को लगी सभी उसके ससुराल पहुंचे। जहां शव घर में पड़ा हुआ था और सभी ससुराल वाले फरार थे। घटना की जानकारी उसके मायके वालों के द्वारा जंदाहा थाने की पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
मृतका के चाचा दिनेश सिंह ने कहा कि भतीजी की शादी तीन साल पहले हुईं थी। और सुसराल वालें के द्वारा कार डिमांड किया जा रहा था। जब कार देने में असमर्थता जताई तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। इसी कड़ी में गुरूवार की देर शाम सुसराल पक्ष के लोगों द्वारा उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। जब उसके घर गए तो सभी लोग फरार थे।
read also:https://swatvasamachar.com/news/loo-75-deaths-bihar-rain/