नवादा : जिले के बहुचर्चित आरटीआई कार्यकर्ता प्रणव कुमार चर्चिल के विरुद्ध फर्जी पीडीएस विक्रेता ने एससी एसटी न्यायालय में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। न्यायालय के आदेश पर एससी एसटी थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल क्या किसी के फर्जी अनुज्ञप्ति या काम का विरोध करना गुनाह है क्या?
जी हां! यहां हम बात कर रहे हैं जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र अमावां पश्चिम पंचायत की फर्जी पीडीएस विक्रेता योगेन्द्र पासवान का। आरटीआई कार्यकर्ता के आरोपों पर जिला से लेकर राज्य खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा करायी गयी जांच के बाद दोषी पाए जाने पर उनकी अनुज्ञप्ति को रद्द तो कर दिया गया लेकिन उनके विरुद्ध अधिकारियों ने किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई नहीं की। ऐसे में लोगों का मानना है कि संवद्ध अधिकारियों ने खुद को बचने के लिए विक्रेता को बचाया।
आरोप है कि पासवान से आरटीआई कार्यकर्ता ने दो लाख रुपए की मांग की तथा नहीं देने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लप्पड़ थप्पड़ किया। आश्चर्य यह कि पहला गवाह खुद उसका पुत्र है जो खुद फर्जी अंत्योदय राशन कार्ड पर खाद्यान्न उठाव करता रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल जब राशि की मांग की जा रही थी तथा इंकार करने पर लप्पड़ थप्पड़ किया जा रहा था तो वे इतने दिनों तक चुप्पी साधे क्यों रहे? उन्हें इसकी याद तब आयी जब उनकी अनुज्ञप्ति को रद्द कर दिया गया?
वैसे इनके परिवार का इतिहास फर्जीवाड़े का रहा है। जिस भाई के शिक्षक बनते ही अधिकारियों की मिलीभगत से अपने नाम से फर्जी अनुज्ञप्ति पर खाद्यान्न का उठाव करते रहे उसी भाई का पुत्र फिलहाल जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में 181 शिक्षकों को फर्जी करोड़ों रुपए के एरियर भुगतान मामले में नगर थाना में प्राथमिकी का शिकार हो जांच का सामना कर रहा है। वैसे आरोप प्रमाणित हो चुका है।
बहरहाल मामले की जांच आरंभ कर दी गयी है लेकिन सबसे बड़ा सवाल क्या किसी के काले कारनामे का पर्दाफाश करना गुनाह है? क्या वैसे तत्वों पर पुलिस कार्रवाई करेगी जिसके विरुद्ध आरोप प्रमाणित हो चुका है और किसी को फर्जी मुकदमे में फंसा बदला चुकाना चाहता है? यह एससी एसटी का दुरुपयोग तो नहीं? गेंद पुलिस के पाले में है तथा आवश्यकता निष्पक्ष जांच की है।
भईया जी की रिपोर्ट