By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

नगर की सड़कों पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा, फुटपाथ छोड़ सड़क पर चलने को मजबूर राहगीर

Swatva
Last updated: November 23, 2026 1:59 pm
By Swatva
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : नगर की सड़कों पर पैदल चलने वालों के लिए जगह तलाशना मुश्किल होता जा रहा है। जिन फुटपाथों का निर्माण लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवाजाही उपलब्ध कराने के लिए किया गया था, उन पर दुकानदारों, ठेले-खोमचे वालों और अस्थायी कारोबारियों का कब्जा बढ़ता जा रहा है। स्थिति ऐसी हो गयी है कि लोगों को फुटपाथ छोड़कर मुख्य सड़क पर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे न सिर्फ यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति में एंबुलेंस को रास्ता मिलने में भी परेशानी होती है।

- Advertisement -

शहर के इंदिरा चौक, नयी और पुरानी स्टेशन रोड, मेन रोड और खुरी नदी पुल के आसपास अतिक्रमण की समस्या गंभीर होती जा रही है। कई जगह दुकानदार अपनी दुकानों का सामान सड़क तक फैला देते हैं, तो कहीं ठेले और अस्थायी दुकानें रास्ता घेरकर कारोबार कर रही हैं। सड़क किनारे दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बेतरतीब पार्किंग परेशानी को और बढ़ा देती है। नतीजतन, सड़क की वास्तविक चौड़ाई कम हो जाती है और थोड़ी सी भीड़ बढ़ते ही वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।

मेन रोड और स्टेशन रोड में सुबह से शाम तक लोगों की आवाजाही बनी रहती है। बाजार में खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों के साथ स्थानीय राहगीरों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है। फुटपाथ पर सामान सजाने और ठेले लगाने के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सड़क के बीच से गुजरना पड़ता है। इसी दौरान तेज रफ्तार से आने वाले वाहन हादसे की आशंका बढ़ा देते हैं। कई बार पैदल यात्रियों को वाहनों के बीच से रास्ता बनाकर निकलना पड़ता है।

इंदिरा चौक और प्रजातंत्र चौक प्रमुख आवागमन केंद्र हैं। यहां वाहनों की आवाजाही के बीच सड़क किनारे अतिक्रमण होने से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। खुरी नदी पुल पर भी वाहनों का दबाव, दोनों तरफ फुटपाथ और अव्यवस्थित आवाजाही लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। पुल के आसपास सड़क किनारे ठेले और दुकानों के कारण रास्ता संकरा होने पर वाहनों को निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। पीक आवर में स्थिति और भी खराब हो जाती है। स्कूली बच्चों, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों को समय पर गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत होती है।

- Advertisement -

शहरवासियों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई यदि कभी होती भी है, तो कुछ दिनों बाद स्थिति पहले जैसी हो जाती है। स्थायी समाधान के अभाव में फुटपाथ दोबारा दुकानों और ठेलों की गिरफ्त में आ जाते हैं। लोगों का सवाल है कि आखिर कब तक पैदल चलने वाले अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क पर चलने को मजबूर रहेंगे।

शहरवासियों ने नगर परिषद और जिला प्रशासन से मेन रोड, स्टेशन रोड, इंदिरा चौक और खुरी नदी पुल सहित प्रमुख मार्गों को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि केवल अभियान चलाने से समस्या खत्म नहीं होगी। इसके लिए नियमित निगरानी, नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना और दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। सदर एसडीओ अमित अनुराग ने कहा कि जल्द ही नगर परिषद के साथ बैठक कर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा। फुटपाथ और सड़क पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को चिह्नित कर जुर्माना लगाने के साथ उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, nawada live, Nawada news, नवादा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

चेस टूर्नामेंट में 64 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, बिशु बना चैंपियन
बिहारी समाज
जिले के छह थानों में अब भी दारोगा के जिम्मे कमान, इंस्पेक्टरों की तैनाती का इंतजार
बिहारी समाज
कटिहार, पप्पू यादव, काफिला, हादसा, एस्कॉर्ट, 5 घायल
कटिहार में पप्पू यादव का काफिला हादसे का शिकार, 5 लोग घायल, सांसद सुरक्षित
दुर्घटना देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
थानाध्यक्ष के तबादले पर उपमुख्य पार्षद की प्रतिक्रिया, पुलिस प्रशासन के फैसले का किया स्वागत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

चेस टूर्नामेंट में 64 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, बिशु बना चैंपियन
बिहारी समाज
जिले के छह थानों में अब भी दारोगा के जिम्मे कमान, इंस्पेक्टरों की तैनाती का इंतजार
बिहारी समाज
कटिहार, पप्पू यादव, काफिला, हादसा, एस्कॉर्ट, 5 घायल
कटिहार में पप्पू यादव का काफिला हादसे का शिकार, 5 लोग घायल, सांसद सुरक्षित
दुर्घटना देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
थानाध्यक्ष के तबादले पर उपमुख्य पार्षद की प्रतिक्रिया, पुलिस प्रशासन के फैसले का किया स्वागत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

चेस टूर्नामेंट में 64 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, बिशु बना चैंपियन

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल क्षेत्र में शतरंज को बढ़ावा देने…

By Swatva
बिहारी समाज

जिले के छह थानों में अब भी दारोगा के जिम्मे कमान, इंस्पेक्टरों की तैनाती का इंतजार

नवादा : बिहार पुलिस मुख्यालय ने पुलिस आदेश संख्या-354/2026 के तहत जिले…

By Swatva
कटिहार, पप्पू यादव, काफिला, हादसा, एस्कॉर्ट, 5 घायल
दुर्घटना

कटिहार में पप्पू यादव का काफिला हादसे का शिकार, 5 लोग घायल, सांसद सुरक्षित

कटिहार में बीती देर रात पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

थानाध्यक्ष के तबादले पर उपमुख्य पार्षद की प्रतिक्रिया, पुलिस प्रशासन के फैसले का किया स्वागत

नवादा : जिले के हसुआ थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के तबादले के बाद…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?