By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

181 शिक्षकों को 1.17 करोड़ रुपये के अधिक भुगतान की हुई वसूली

Swatva
Last updated: November 22, 2026 3:48 pm
By Swatva 7 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिले में शिक्षकों के वेतन भुगतान में बड़े पैमाने पर सामने आए वित्तीय गड़बड़ी के मामले में कार्रवाई हुई है। एचआरएमएस पोर्टल के माध्यम से वेतन, मकान किराया भत्ता (एचआरए) और एरियर मद में 181 शिक्षकों को निर्धारित राशि से अधिक भुगतान की वसूली कर ली गई है। इन शिक्षकों के खातों में कुल एक करोड़ 17 लाख 92 हजार 308 रुपये अतिरिक्त भेजे गए थे। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, एचआरएमएस पोर्टल पर वेतन भुगतान के दौरान कथित रूप से कूटरचना कर निर्धारित राशि से अधिक भुगतान कराया गया। वेतन के अलावा एचआरए और एरियर मद में भी जरूरत से ज्यादा राशि की निकासी की गई। विभाग ने इस पूरे मामले में मेकर-चेकर-अप्रूवर स्तर पर मिलीभगत की आशंका जताई थी।

इस मामले को लेकर पिछले माह शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने डीपीओ स्थापना कार्यालय में जांच की थी। जांच के दौरान शिक्षकों के वेतन, एरियर और एचआरए भुगतान से संबंधित अभिलेखों की पड़ताल की गई थी। डीपीओ स्थापना शिव कुमार वर्मा ने बताया कि कुल 181 शिक्षकों को वेतन, एरियर और एचआरए समेत विभिन्न मदों में एक करोड़ 17 लाख 92 हजार 308 रुपये का अधिक भुगतान हुआ था। जिन शिक्षकों के बैंक खातों में निर्धारित राशि से अधिक रकम भेजी गई थी, उन्हें नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद संबंधित शिक्षकों से अतिरिक्त भुगतान की गई पूरी राशि की वसूली कर ली गई है।

 तत्कालीन डीईओ से हो चुका शोकॉज

शिक्षा विभाग ने इस मामले को बिहार सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 1976 के नियम तीन के प्रावधानों के विपरीत माना है। इस मामले में तत्कालीन डीईओ से स्पष्टीकरण की मांग विभाग की ओर से की जा चुकी है। वहीं फर्जी डॉक्यूमेंट्स के आधार पर 10 लाख से अधिक की राशि का अवैध भुगतान करने के आरोप में प्रधान लिपिक सतीश कुमार चेकर, लिपिक रविंद्र कुमार मेकर और रजौली की कुसुम कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में दोनों लिपिक संस्पेंड हो चुके हैं।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

सिविल सर्जन ने नवजात को पोलियो की दो बूंदें पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ 
बिहारी समाज
प्रधानमंत्री, 34000 करोड़, योजनाएं, शुरुआत, जंगलराज, विकास, वैशाली, जनसभा
प्रधानमंत्री ने 34 हजार करोड़ की योजनाएं शुरू की…जानें क्या-क्या कहा?
देश-विदेश राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
जिले में भ्रष्टाचार की हद पार कर गयी है यार!
बिहारी समाज
PM मोदी, नीतीश, स्वागत, बॉन्डिंग, चॉपर, वैशाली
PM मोदी का नीतीश ने किया स्वागत,  नीतीश सेतु पर लहराया गमछा…गजब दिखी बॉन्डिंग…
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

सिविल सर्जन ने नवजात को पोलियो की दो बूंदें पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ 
बिहारी समाज
प्रधानमंत्री, 34000 करोड़, योजनाएं, शुरुआत, जंगलराज, विकास, वैशाली, जनसभा
प्रधानमंत्री ने 34 हजार करोड़ की योजनाएं शुरू की…जानें क्या-क्या कहा?
देश-विदेश राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
जिले में भ्रष्टाचार की हद पार कर गयी है यार!
बिहारी समाज
PM मोदी, नीतीश, स्वागत, बॉन्डिंग, चॉपर, वैशाली
PM मोदी का नीतीश ने किया स्वागत,  नीतीश सेतु पर लहराया गमछा…गजब दिखी बॉन्डिंग…
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

सिविल सर्जन ने नवजात को पोलियो की दो बूंदें पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ 

नवादा : जिले में बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए 22…

By Swatva
बिहारी समाज

जिले में भ्रष्टाचार की हद पार कर गयी है यार!

नवादा : पति की मृत्यु के बाद सेवानिवृत्ति लाभ एवं अन्य बकाया…

By Swatva
PM मोदी, नीतीश, स्वागत, बॉन्डिंग, चॉपर, वैशाली
देश-विदेश

PM मोदी का नीतीश ने किया स्वागत,  नीतीश सेतु पर लहराया गमछा…गजब दिखी बॉन्डिंग…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार डेढ़ बजे के करीब वायुसेना के विशेष…

By Amit Dubey

बीडीओ व लेखापाल की मिलीभगत से दो शिक्षिका फर्जी प्रमाण पत्र पर कर रही नौकरी

नवादा : शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर कार्यरत…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?