नवादा : शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर कार्यरत शिक्षकों का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। ताजा मामला रजौली प्रखंड क्षेत्र से जुड़ा है, जहाँ दो अलग-अलग विद्यालयों में कार्यरत शिक्षिकाओं के प्रमाण पत्रों की वैधता को लेकर आरोप सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, रजौली प्रखंड क्षेत्र के झलकडीहा प्राथमिक विद्यालय में रीता कुमारी नामक एक नियोजित शिक्षिका सीईओ व लेखापाल की मिलीभगत से फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रही है। इसके एवज में प्रतिमाह एक निश्चित राशि संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराई जा रही है।
वहीँ, बाराटांड़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका दिव्या भारती के फर्जी प्रमाण पत्र की अबतक जांच नहीं होने से कार्यरत रहते हुए वेतन प्राप्त कर रही है। ऐसे में अगर दोनों शिक्षिकाओं के प्रमाण पत्रों की जांच कराई जाए तो न केवल सत्यता उजागर हो सकती है बल्कि फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे मामले से पर्दा उठ सकता है।
भईया जी की रिपोर्ट