नवादा : पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने नेमदारगंज थाना का निरीक्षण कर पुलिस की कार्यप्रणाली और उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना के अभिलेखों, स्टेशन डायरी, सीसीटीएनएस (CCTNS) की कार्यप्रणाली और महिला हेल्प डेस्क की जांच की तथा थाना परिसर की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सहित पुलिसकर्मियों को कामकाज में सुधार और आम लोगों की शिकायतों का समय पर निपटारा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना में रखे विभिन्न अभिलेखों का बारीकी से जायजा लिया।
उन्होंने स्टेशन डायरी (दैनिकी) के रखरखाव और उसमें दर्ज की जाने वाली जानकारियों की समीक्षा की। इसके अलावा सीसीटीएनएस की कार्यप्रणाली की जांच की, ताकि पुलिस से जुड़े रिकॉर्ड और जरूरी जानकारियों का सही तरीके से संधारण सुनिश्चित हो सके। एसपी ने थाना में संचालित महिला हेल्प डेस्क कि निरीक्षण किया। उन्होंने महिला फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और उनकी समस्याओं पर नियमानुसार कार्रवाई करने पर जोर दिया। इसके साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई और उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी अभिनव धीमान ने थानाध्यक्ष रंजीत कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने, अनुशासन बनाए रखने और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थाना पहुंचने वाले आम लोगों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए तथा उनका नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। एसपी ने सभी अभिलेखों का सही तरीके से रखरखाव करने और पुलिस व्यवस्था को पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता को थाना स्तर पर बेहतर पुलिसिंग का लाभ मिलना चाहिए और शिकायतों के निपटारे में अनावश्यक देर नहीं होनी चाहिए।
भईया जी की रिपोर्ट