By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

प्रोफेसर बन फंस गए मंत्री अशोक चौधरी! मनोज झा ने की MLC सदस्यता रद करने की मांंग

Amit Dubey
Last updated: November 18, 2026 4:53 pm
By Amit Dubey 5 Views
Share
3 Min Read
मंत्री, अशोक चौधरी, प्रोफेसर, मनोज झा, MLC, सदस्यता, रद, मांंग
SHARE

बिहार की राजनीति में मंत्री अशोक चौधरी की विधान परिषद सदस्यता को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मंत्री अशोक चौधरी की विधानपरिषद सदस्यता समाप्त करने की मांग की है। उन्होंने अशोक चौधरी को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि सदन का सदस्य रहते हुए अशोक चौधरी ने नौकरी ज्वाइन करने के नियमों का उल्लंघन किया है। मनोज झा ने सवाल उठाया कि आखिर कोई व्यक्ति 56-57 साल की उम्र में नौकरी ज्वाइन करने कैसे पहुंच जाता है? उन्होंने कहा कि डॉ. अशोक कुमार के नाम से उनके द्वारा बतौर लेक्चरर नौकरी ज्वाइन की गई और इसके बाद छुट्टी यानी लीव के लिए आवेदन दिया।

Contents
मनोज झा ने उठाए गंभीर सवालप्रोबेशन में छुट्टी की अनुमति नहीं
- Advertisement -

मनोज झा ने उठाए गंभीर सवाल

मनोज झा के मुताबिक अशोक चौधरी के लीव आवेदन को सिंडिकेट के माध्यम से लोक भवन भेजा गया। उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति पहले लेक्चरर है और बाद में सदन का सदस्य बनता है, तो उसे छुट्टी मिल सकती है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति पहले से सदन का सदस्य है और बाद में लेक्चरर के पद पर चयनित होता है, तो उसे इस आधार पर छुट्टी नहीं मिल सकती। मनोज झा ने इसे वन-वे व्यवस्था बताते हुए जया बच्चन के मामले का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने जया बच्चन के मामले में स्पष्ट किया था कि जिस समय उन्होंने लाभ का पद स्वीकार किया, उसी समय से उनकी सदस्यता समाप्त हो गई थी।

प्रोबेशन में छुट्टी की अनुमति नहीं

मनोज झा के अनुसार, अशोक चौधरी एक साथ बिहार विधान परिषद के सदस्य, राज्य सरकार में मंत्री और AN College में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद से जुड़े हैं, जिसे उन्होंने ‘लाभ के पद’ के नियमों का उल्लंघन बताया है। मनोझ झा ने तर्क दिया कि शिक्षकों को प्रोबेशन के दौरान छुट्टी लेने की अनुमति नहीं होती है और इसके लिए विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा 68(2) में प्रावधान तय हैं। झा ने आरोप लगाया कि चौधरी ने 17 अगस्त को AN कॉलेज में ज्वाइन किया और अगले ही दिन छुट्टी के लिए आवेदन कर दिया। उन्होंने आगे दावा किया कि यह मामला 19 अगस्त को विश्वविद्यालय सिंडिकेट के सामने रखा गया और बाद में इसे राज्यपाल कार्यालय भेज दिया गया। अशोक चौधरी फिलहाल बिहार की सम्राट चौधरी सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री हैं। बिहार राज्य विश्व विद्यालय सेवा आयोग की ओर से आयोजित इंटरव्यू में उनका चयन राजनीति विज्ञान में सहायक प्रोफेसर के लिए हुआ था। अशोक चौधरी बरबीघा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में वह बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं।

TAGGED: mlc, अशोक चौधरी, प्रोफेसर, मंत्री, मनोज झा, मांग, रद, सदस्यता
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

सुखनर में सजा विराट दंगल का अखाड़ा, पहलवानों ने दिखाया दमखम
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत 
बिहारी समाज
नवजात को कुत्तों ने नोंच-नोंचकर खाया, निजी क्लीनिक की व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच की मांग
बिहारी समाज
रोह-कादीरगंज पथ पर तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचला, मौत 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

सुखनर में सजा विराट दंगल का अखाड़ा, पहलवानों ने दिखाया दमखम
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत 
बिहारी समाज
नवजात को कुत्तों ने नोंच-नोंचकर खाया, निजी क्लीनिक की व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच की मांग
बिहारी समाज
रोह-कादीरगंज पथ पर तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचला, मौत 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
कैबिनेट, सम्राट सरकार, कई प्रस्ताव, मंजूर, किसान, बक्सर, भागलपुर, एक्सप्रेसवे
देश-विदेश

किसानों के लिए 11200 करोड़ ऋण पर सम्राट सरकार की गारंटी, कैबिनेट में कई प्रस्ताव मंजूर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक…

By Amit Dubey
विप, भर्ती, विवाद, दोबारा परीक्षा, LDC, निजी सहायक,37 अभ्यर्थी, गायब
बिहारी समाज

विप भर्ती विवाद में दोबारा परीक्षा से गायब रहे LDC और निजी सहायक पास 37 अभ्यर्थी

बिहार विधान परिषद भर्ती विवाद में तब एक और नया मोड़ सामने…

By Amit Dubey
पटना, साइबर ठगी, नेटवर्क, क्रैकडाउन, STF, पुलिस, छापा
अपराध

पटना में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क पर क्रैकडाउन, STF, साइबर-लोकल पुलिस का छापा

बिहार में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क को तोड़ने के लिए…

By Amit Dubey
MLC, वंशीधर, राहुल राज, सदस्यता, विपक्ष, याचिका, खारिज, उपसभापति
देश-विदेश

MLC वंशीधर और राहुल राज सदस्यता रद करने वाली विपक्ष की याचिकाएं खारिज

MLC चुनाव में निर्दलीय जीतने वाले वंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?