By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

मोतिहारी में दारोगा की महिला से ‘गंदी बात’…रिश्वत की डिमांंड, SP ने किया सस्पेंड

Amit Dubey
Last updated: November 17, 2026 1:47 pm
By Amit Dubey 4 Views
Share
3 Min Read
मोतिहारी, दारोगा, महिला, गंदी बात, रिश्वत
SHARE

मोतिहारी में जमीन विवाद के एक मामले में एक महिला से रिश्वत मांगने और गंदी बात वाली आपत्तिजनक फोन कॉल करने के आरोप में सुगौली थाने में तैनात एक दारोगा को SP ने निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर दारोगा और महिला के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने यह कार्रवाई की। निलंबित पुलिस पदाधिकारी की पहचान सुगौली थाने के दारोगा शैलेश कुमार के रूप में हुई है। मामले की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी रक्सौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सौंपी गई है और उन्हें 24 घंटे के भीतर जांच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया है।

- Advertisement -

मोतिहारी SP कार्यालय के अनुसार सोशल मीडिया पर प्रसारित दारोगा के ऑडियो रिकॉर्डिंग के अवलोकन से पुलिस पदाधिकारी द्वारा जमीन विवाद से संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करने और मामले को रफा-दफा करने की एवज में चार हजार रुपये मांगने तथा आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने से संबंधित बातचीत सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुगौली के पर्यवेक्षी पदाधिकारी पुलिस निरीक्षक मुन्ना कुमार से इसकी शुरुआती जांच कराई गई।
जांच में पता चला कि सात अक्टूबर को एक महिला ने सुगौली थाने में आवेदन देकर जमीन विवाद के दौरान झोपड़ी में आग लगाने और तोड़फोड़ का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच अवर निरीक्षक शैलेश कुमार कर रहे थे।

इसी घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं करने और मामले को रफा-दफा करने के एवज में चार हजार रुपये रिश्वत मांगने से संबंधित दारोगा की महिला से बातचीत हुई थी। वायरल ऑडियो में महिला इस दारोगा से शिकायत करती सुनाई देती है कि वह उसके पक्ष में काम नहीं कर रहे हैं। इस पर दारोगा कथित तौर पर कहता है— ‘तुम एक रात आओ, हम तुम्हारे तरफ से हो जाएंगे’। महिला बातचीत के दौरान पहले ही दो बार में चार हजार रुपये देने की बात भी कहती है। इसके अलावा महिला से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया शैलेश कुमार की संलिप्तता प्रतीत होती है। इसी आधार पर दारोगा शैलेश कुमार को संदिग्ध आचरण के आरोप में SP द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही डीएसपी को पूरे मामले की विस्तृत जांच कर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। इस मामले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने भी जिलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और आरोपी पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

TAGGED: SP, गंदी बात, दारोगा, महिला, मोतिहारी, रिश्वत, सस्पेंड
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

“सुशासन दिवस – नीतीश संवाद” की तैयारी बैठक में मौजूद रहे मंत्री श्रवण कुमार 
बिहारी समाज
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर खानापुर जल सूर्य मंदिर में पत्रकारोंने को किया सम्मानित
बिहारी समाज
ग्रामीण पर्यटन का नया केंद्र बन सकता है जिले का पिरौटा गांव 
बिहारी समाज
अज्ञात वाहन से कुचलकर बाईक सवार की मौत 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

“सुशासन दिवस – नीतीश संवाद” की तैयारी बैठक में मौजूद रहे मंत्री श्रवण कुमार 
बिहारी समाज
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर खानापुर जल सूर्य मंदिर में पत्रकारोंने को किया सम्मानित
बिहारी समाज
ग्रामीण पर्यटन का नया केंद्र बन सकता है जिले का पिरौटा गांव 
बिहारी समाज
अज्ञात वाहन से कुचलकर बाईक सवार की मौत 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

“सुशासन दिवस – नीतीश संवाद” की तैयारी बैठक में मौजूद रहे मंत्री श्रवण कुमार 

नवादा : जिले के सरस्वती मन्दिर परिषद दरावाँ, कौवाकोल में आयोजित “सुशासन दिवस…

By Swatva
बिहारी समाज

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर खानापुर जल सूर्य मंदिर में पत्रकारोंने को किया सम्मानित

नवादा : राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिले के वारिसलीगंज-पकरीबरावां पथ स्थित…

By Swatva
बिहारी समाज

ग्रामीण पर्यटन का नया केंद्र बन सकता है जिले का पिरौटा गांव 

- पिरौटा को 'पर्यटन ग्राम' घोषित करने की मांग, सूर्य मंदिर और…

By Swatva
बिहारी समाज

अज्ञात वाहन से कुचलकर बाईक सवार की मौत 

नवादा : नगर के विजय बाजार के पास अज्ञात वाहन की चपेट…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?