– वरीय पत्रकारों की फिर हुई उपेक्षा
नवादा : राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता की भूमिका, जिम्मेदारी और लोकतंत्र में मीडिया के महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का मुख्य विषय “Journalism: Populist or Responsible” (पत्रकारिता: लोकलुभावन या जिम्मेदार) रहा।
इस विषय के माध्यम से पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और समाज के प्रति पत्रकारों की जिम्मेदारी पर विचार-विमर्श किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। पत्रकारों की जिम्मेदारी केवल समाचार प्रकाशित करना ही नहीं, बल्कि जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना, निष्पक्षता बनाए रखना और समाज को सही एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में समाहर्ता रवि प्रकाश, उप विकास आयुक्त शंभु शरण पाण्डेय जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के पदाधिकारी, पत्रकार एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहे। मौके पर वरीय पत्रकारों की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय बना रहा। वैसे यह पहला मौका भी नहीं जब वरीय पत्रकारों की उपेक्षा हुई है। जबसे जन सम्पर्क अधिकारी का पदभार विभागीय पदाधिकारी के बजाय समाहर्ता के चहेते के हाथ गया है लगातार उपेक्षा की जा रही है।
भईया जी की रिपोर्ट
