नवादा : मुख्यमंत्री, बिहार सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा 23 लाख 75 हजार नए लाभुकों को राशन कार्ड तथा 1,448 नई जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों के लिए अनुज्ञप्तियों का वितरण किया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की उपस्थिति में समाहरणालय सभाकक्ष में किया गया। प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रणजीत कुमार द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में अब तक लगभग 49 हजार नए राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं।
साथ ही, जिले में कुल 18 लाभुकों को जन वितरण प्रणाली दुकानों के संचालन हेतु अनुज्ञप्ति प्रदान की गई है। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा कुछ लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर अमित अनुराग सहित नवादा जिले के नए राशन कार्ड एवं अनुज्ञप्ति प्राप्त करने वाले लाभार्थी उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट