नवादा : जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के नवपदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी सुभाष कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिले के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को विस्तारपूर्वक उनके समक्ष रखा।
प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जिला शिक्षा पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया। साथ ही समस्याओं के शीघ्र और सकारात्मक समाधान की अपेक्षा जतायी। जिला शिक्षा पदाधिकारी सुभाष कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्रधान सचिव ललितेश्वर शर्मा, कोषाध्यक्ष छोटेनरायण सिंह, वारिसलीगंज प्रखंड सचिव राजेश कुमार, अकबरपुर प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, जिला प्रतिनिधिमंडल के सदस्य गणेश कुमार सिंह, अरविंद तिवारी और त्रिपुरारी शरण सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।
प्रतिनिधिमंडल ने आशा व्यक्त की कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के सकारात्मक सहयोग और पहल से जिले के शिक्षकों की लंबित समस्याओं का समाधान होगा। साथ ही शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
भईया जी की रिपोर्ट