नवादा : अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष युवराज सिंह यादव के नेतृत्व में शनिवार को जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र ग्राम पंचायत खटांगी के ग्राम पोखरिया कोल में विभिन्न मांगों को लेकर बैठक किया गया। बैठक में भारी संख्या में पोखरिया कोल के ग्रामीण किसान जनता ने भाग लिया।

बैठक में मुख्य मुद्दा पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण, दिल्ली में निर्माण हो रहे पार्टी का कार्यालय भवन को लेकर सहयोग देने, 26 नवंबर पटना में होने वाले विशाल रैली में शामिल होने पर चर्चा, बिहार सरकार माननीय मुख्यमंत्री द्वारा घोषित आदेश पर तीन तीन डिसमिल भूमि आदिवासी, एवं दलित महादलित वर्ग के भूमिहीनों को भूमि निर्गत करने लेकर ऑन लाइन आवेदन पर चर्चा, वहीं वन विभाग कर्मी द्वारा पोखरिया कोल, चमैनिया आहर, बुद्धिटांड, थमकोल एवं प्रोरियातरी में बसे आदिवासी के विरुद्ध वन विभाग द्वारा गरीबों के आशियाना उजाड़ने की लगातार मिल रही धमकी के विरुद्ध चर्चा किया गया।
मौके पर रामेश्वर तुरिया, हर बिलास तुरिया, बिरजू तुरिया, गोला मांझी, चमरू मांझी, नांदो मांझी, समनी देवी, पारो देवी, कारी देवी, फगुआ मुंडा, दीरसा मुंडा, सुखराम मुंडा,भानु मुंडा, तूइया मुंडा, पांडेय मुंडा, मंगल मुंडा, समेत दर्जनों आदिवासी एवं दलित महादलित वर्ग के लोग उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट

