By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत, मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का लगाया आरोप

Swatva
Last updated: November 5, 2026 1:09 pm
By Swatva 1 View
Share
2 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेया गांव निवासी अनीश कुमार की 25 वर्षीय पत्नी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रात करीब 11 बजे पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचते ही परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गयी।

- Advertisement -

मृतका के पिता भारत सिंह ने बताया कि करीब दो साल पहले हिंदू रीति-रिवाज से उनकी बेटी खुशबू की शादी अनीश कुमार के साथ हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। उनसे पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर खुशबू को लगातार परेशान किया जाता था। भारत सिंह ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गयी। हालांकि, मायके पक्ष की ओर से लगाये गये इन आरोपों की पुलिस स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

खुशबू की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी गोद में महज दो माह का बच्चा है। मां की मौत के बाद मासूम के सर से ममता का साया उठ गया। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजीत सिंह ने बताया कि मामले में आवेदन मिला है, पुलिस इसकी जांच करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत सभी पहलुओं की पड़ताल की जायेगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी।

TAGGED: nawada khabar, nawada live, Nawada news, nawada updates, नवादा, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

टीला, किशनगंज, मिट्टी, ढहा, 3 बच्चियां, जिंदा दफन
किशनगंज में मिट्टी का टीला ढहने से 3 बच्चियां जिंदा दफन
दुर्घटना बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
जिले में दिख रहा दीयों के साथ कला का जादू, माटी की सोंधी खुशबू से रोशन होगी दीपावली
बिहारी समाज
पेट, दर्द, युवती, एंटी रैबीज, सुई, गोपालगंज, सदर अस्पताल
पेट दर्द से पीड़ित युवती को गोपालगंज सदर अस्पताल में लगा दी एंटी रैबीज सुई
बिहारी समाज स्वास्थ्य
‘विकसित भारत युवा संवाद’ का आयोजन, छात्रों ने सांसद विवेक ठाकुर से पूछे सवाल
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

टीला, किशनगंज, मिट्टी, ढहा, 3 बच्चियां, जिंदा दफन
किशनगंज में मिट्टी का टीला ढहने से 3 बच्चियां जिंदा दफन
दुर्घटना बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
जिले में दिख रहा दीयों के साथ कला का जादू, माटी की सोंधी खुशबू से रोशन होगी दीपावली
बिहारी समाज
पेट, दर्द, युवती, एंटी रैबीज, सुई, गोपालगंज, सदर अस्पताल
पेट दर्द से पीड़ित युवती को गोपालगंज सदर अस्पताल में लगा दी एंटी रैबीज सुई
बिहारी समाज स्वास्थ्य
‘विकसित भारत युवा संवाद’ का आयोजन, छात्रों ने सांसद विवेक ठाकुर से पूछे सवाल
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
टीला, किशनगंज, मिट्टी, ढहा, 3 बच्चियां, जिंदा दफन
दुर्घटना

किशनगंज में मिट्टी का टीला ढहने से 3 बच्चियां जिंदा दफन

किशनगंज के दिघलबैंक पंचायत अंतर्गत सुल्तानगंज गांव में मिट्टी का टीला ढहने…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

जिले में दिख रहा दीयों के साथ कला का जादू, माटी की सोंधी खुशबू से रोशन होगी दीपावली

नवादा : दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही जिले में रौनक बढ़ने…

By Swatva
पेट, दर्द, युवती, एंटी रैबीज, सुई, गोपालगंज, सदर अस्पताल
बिहारी समाज

पेट दर्द से पीड़ित युवती को गोपालगंज सदर अस्पताल में लगा दी एंटी रैबीज सुई

बिहार की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था इस आधुनिक युग में भी कितनी लचर…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

‘विकसित भारत युवा संवाद’ का आयोजन, छात्रों ने सांसद विवेक ठाकुर से पूछे सवाल

नवादा : नगर में‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम के तहत ‘विकसित भारत…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?