By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

पांच दोस्तों ने बच्चों की पढ़ाई के लिए खोली मुफ्त लाइब्रेरी, किताबें-इंटरनेट और ऑनलाइन क्लास की सुविधा उपलब्ध

Swatva
Last updated: November 4, 2026 4:42 pm
By Swatva 8 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के वारिसलीगंज प्रखंड के माफी गांव में पांच युवाओं ने मिलकर शिक्षा की ऐसी पहल शुरू की है, जो गांव के बच्चों के लिए मददगार साबित हो रही है। गांव के बच्चों को बेहतर पढ़ाई का माहौल देने के उद्देश्य से इन युवाओं ने अपने प्रयास से ‘मां शारदा पुस्तकालय’ की स्थापना की है. यहां बच्चों को किताबों से लेकर इंटरनेट, वाई-फाई और ऑनलाइन क्लास तक की सुविधा बिल्कुल मुफ्त दी जा रही है। खास बात यह है कि पुस्तकालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सफलता भी अब सामने आने लगी है।

- Advertisement -

मां शारदा पुस्तकालय की शुरुआत गांव के पांच दोस्तों सौरव सावर्ण, सानु सिंह, गौरव कुमार, गुलशन कुमार और प्रशांत आर्यवंशी ने की है। युवाओं का मकसद गांव के बच्चों को पढ़ाई के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक परेशानी की वजह से किसी की शिक्षा प्रभावित न हो। अपनी इस छोटी सी पहल के जरिए वे गांव में पढ़ाई का माहौल बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

पुस्तकालय में बच्चों के लिए साहित्य, सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी किताबें उपलब्ध हैं। इसके अलावा इंटरनेट, वाई-फाई और ऑनलाइन क्लास की सुविधा भी दी जाती है। विद्यार्थियों को जिस विषय या प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तक की जरूरत होती है, उसे भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। यहां पढ़ने या किसी भी सुविधा का लाभ लेने के लिए बच्चों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता।

पुस्तकालय में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत से बेहतर परिणाम हासिल किए हैं। वर्ष 2026 की मैट्रिक परीक्षा में रिया कुमारी ने 475 अंक प्राप्त किए। उनके प्रदर्शन को देखते हुए बिहार बोर्ड ने उन्हें टॉपर वेरिफिकेशन के लिए बुलाया था। हालांकि, कुछ अंकों के अंतर से वह टॉपर बनने से चूक गईं। उनकी उपलब्धि पर पुस्तकालय की ओर से लैपटॉप देकर सम्मानित किया।

- Advertisement -

इसी तरह सोनम कुमारी ने वर्ष 2025 की इंटरमीडिएट परीक्षा में 433 अंक हासिल की है। उनकी सफलता पर भी पुस्तकालय संचालकों ने उन्हें लैपटॉप उपहार में दिया। यहां पढ़ाई करने वाले मुकेश पंडित ने बिहार पुलिस की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।हाल ही में पत्रिका ‘सांझा बाती’ की टीम ने माफी गांव पहुंचकर मां शारदा पुस्तकालय का दौरा किया। टीम में पत्रिका के संपादक और गायक-साहित्यकार हेमंत कुमार, सह-संपादक, उद्घोषक एवं कलाकार उमेश बहादुरपुरी, हास्य कवि व लेखक कृष्ण कुमार भट्टा और राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षक एवं लेखक श्रीकांत शामिल थे।

दौरे का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को साहित्य तथा किताबों से जोड़ना था। टीम ने बच्चों को मोबाइल और रील्स की दुनिया से समय निकालकर किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधाओं और पांचों युवाओं के प्रयास की सराहना करते हुए व्यवस्थापकों को बधाई दी। मां शारदा पुस्तकालय की यह पहल दिखाती है कि सामूहिक प्रयास से गांव में शिक्षा के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा सकता है।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पूर्णिया, हिमंता, राहुल, अटैक, SIR, बाबर, औरंगजेब
पूर्णिया से हिमंता सरमा का राहुल पर अटैक, SIR में बाबर और औरंगजेब…
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
ओवरब्रिज से महिला ने लगाई छलांग, सदर अस्पताल में भर्ती, नहीं हो सकी पहचान
बिहारी समाज
हैंडबॉल चैंपियनशिप में स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम बनी उपविजेता, राजस्थान और हिमाचल को हराया
बिहारी समाज
रेलवे यूनियन चुनाव में चंद्रिका प्रसाद छठी बार बने शाखा अध्यक्ष, सभी पदों पर निर्विरोध हुआ चयन
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पूर्णिया, हिमंता, राहुल, अटैक, SIR, बाबर, औरंगजेब
पूर्णिया से हिमंता सरमा का राहुल पर अटैक, SIR में बाबर और औरंगजेब…
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
ओवरब्रिज से महिला ने लगाई छलांग, सदर अस्पताल में भर्ती, नहीं हो सकी पहचान
बिहारी समाज
हैंडबॉल चैंपियनशिप में स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम बनी उपविजेता, राजस्थान और हिमाचल को हराया
बिहारी समाज
रेलवे यूनियन चुनाव में चंद्रिका प्रसाद छठी बार बने शाखा अध्यक्ष, सभी पदों पर निर्विरोध हुआ चयन
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
पूर्णिया, हिमंता, राहुल, अटैक, SIR, बाबर, औरंगजेब
देश-विदेश

पूर्णिया से हिमंता सरमा का राहुल पर अटैक, SIR में बाबर और औरंगजेब…

भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होने बिहार के…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

ओवरब्रिज से महिला ने लगाई छलांग, सदर अस्पताल में भर्ती, नहीं हो सकी पहचान

नवादा : नगर में एनएच-20 स्थित ओवरब्रिज से एक महिला के छलांग लगाने…

By Swatva
बिहारी समाज

हैंडबॉल चैंपियनशिप में स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम बनी उपविजेता, राजस्थान और हिमाचल को हराया

नवादा : बिहार के सासाराम में आयोजित तृतीय पुरुष स्पीड हैंडबॉल नेशनल चैंपियनशिप…

By Swatva
बिहारी समाज

रेलवे यूनियन चुनाव में चंद्रिका प्रसाद छठी बार बने शाखा अध्यक्ष, सभी पदों पर निर्विरोध हुआ चयन

नवादा : ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की नवादा शाखा का त्रैवार्षिक…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?