By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

वैशाली में आभूषण लूट के कुख्यात को STF ने गोली मारकर दबोचा

Amit Dubey
Last updated: November 2, 2026 1:22 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
3 Min Read
मुठभेड़, STF, वैशाली, आभूषण, लूट, कुख्यात, दबोचा
SHARE

वैशाली सदर थाना क्षेत्र के मरमला चौर में बीती रात STF ने ज्वेलर्स लूटकांड समेत कई मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी राज नंदन उर्फ छोटू को गोली मारकर दबोच लिया। वैशाली पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम उसकी तलाश में छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान उसने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर गोली चला दी। इसके जवाब में की गई पुलिस की फायरिंग में एक गोली उसके पैर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। घायल आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक छोटू पर करीब 17 संगीन मामले दर्ज हैं और वह समस्तीपुर के चर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी है।

Contents
पुलिस को देखते ही करने लगा फायरिंगअनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी
- Advertisement -

पुलिस को देखते ही करने लगा फायरिंग

पुलिस के अनुसार बीती रात वैशाली पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम मरमला चौर में छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें उसके दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने घायल अवस्था में उसे दबोच लिया और सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। घायल अपराधी सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला निवासी चंदेश्वर राय का पुत्र राज नंदन कुमार उर्फ छोटू है। छोटू वैशाली और समस्तीपुर पुलिस के लिए लंबे समय से चुनौती बना हुआ था। उस पर लूट, आर्म्स एक्ट समेत करीब 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों में संभावित भूमिका की भी जांच कर रही है।

अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी

पुलिस के मुताबिक छोटू समस्तीपुर जिले के चर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी है। वर्ष 2025 में न्यायालय में पेशी के दौरान वह समस्तीपुर कोर्ट परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद से वैशाली पुलिस और एसटीएफ की टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से पुलिस ने एक कट्टा और कुछ कारतूस बरामद किया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बताया कि उसे सूचना मिली थी कि छोटू रात को अपने गांव के पास मरमला चौर में छिपा है और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है। इसके बाद सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार के नेतृत्व में STF और सदर थाना पुलिस की टीम ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार खुद को घिरा देखकर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी शुभांक मिश्रा और सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

TAGGED: STF, आभूषण, कुख्यात, दबोचा, मुठभेड़, लूट, वैशाली
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दीपावली पर आग से निबटने को अग्निशमन विभाग अलर्ट
बिहारी समाज
गैस, पाइपलाइन, फटा, मुजफ्फरपुर, धमाका, पांच, मौत
मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन फटने से भीषण धमाका, 5 की मौत…कई घायल
दुर्घटना देश-विदेश बिहारी समाज
ससुराल जा रहे युवक को जबरन जहर पिलाने का आरोप, इलाज के दौरान मौत, चार नामजद 
बिहारी समाज
शराब और चोरी की बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दीपावली पर आग से निबटने को अग्निशमन विभाग अलर्ट
बिहारी समाज
गैस, पाइपलाइन, फटा, मुजफ्फरपुर, धमाका, पांच, मौत
मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन फटने से भीषण धमाका, 5 की मौत…कई घायल
दुर्घटना देश-विदेश बिहारी समाज
ससुराल जा रहे युवक को जबरन जहर पिलाने का आरोप, इलाज के दौरान मौत, चार नामजद 
बिहारी समाज
शराब और चोरी की बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

दीपावली पर आग से निबटने को अग्निशमन विभाग अलर्ट

- 27 अवैध पटाखा दुकानदारों की सूची भेजी प्रशासन को नवादा : दीपावली…

By Swatva
गैस, पाइपलाइन, फटा, मुजफ्फरपुर, धमाका, पांच, मौत
दुर्घटना

मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन फटने से भीषण धमाका, 5 की मौत…कई घायल

मुजफ्फरपुर के गोबरसही इलाके में गैस अंडरग्राउंड गैस पाइपलाइन फटने से भीषण…

By Amit Dubey

ससुराल जा रहे युवक को जबरन जहर पिलाने का आरोप, इलाज के दौरान मौत, चार नामजद 

नवादा : जिले के वारिसलीगंज. थाना क्षेत्र के हेमजा गांव के समीप नदी…

By Swatva
बिहारी समाज

शराब और चोरी की बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

नवादा : जिले के धमौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?