नवादा : सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का जन्मदिन मनाया। राजन नायक ने उन्हें गरीबों की आवाज और बिहार फर्स्ट का संकल्प बताया। नवादा सिविल कोर्ट परिसर में युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता राजन नायक के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का जन्मदिन मनाया गया। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके बेहतर भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण कांत चौधरी ने चिराग पासवान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने उनके स्वस्थ और सफल जीवन की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। मौके पर राजन नायक ने कहा कि चिराग पासवान गरीबों की आवाज हैं। वे बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
उन्होंने कहा कि चिराग पासवान का उद्देश्य बिहार और यहां के लोगों के विकास को प्राथमिकता देना है।इस अवसर पर रोहित पासवान, विजय चौधरी, निरंजन कुमार, कुंदन कृष्णा, शेरु चौधरी, रवि कुमार, गोपाल कुमार, राजा कुमार, नरेश कुमार सिन्हा और कबीर कुमार सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे. सभी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जन्मदिन की बधाई दी।
भईया जी की रिपोर्ट
