नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड के आदर्श इंटर विद्यालय, सिरदला के भीम हॉल में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गौरव रंजन कुमार ने प्रखंड के सभी प्रधान शिक्षकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति, मध्याह्न भोजन, छात्र-शिक्षक उपस्थिति तथा आगामी विशेष अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बीईओ गौरव रंजन ने सभी प्रधान शिक्षकों को विद्यालयों में पठन-पाठन का माहौल बेहतर बनाने और सरकार की योजनाओं को शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की विद्यालय में अनियमितता नहीं मिलनी चाहिए।
शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि सिरदला के कई मध्य विद्यालयों में एमडीएम में अनियमितता की सूचना मिली है, वहीं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं दिए जाने की भी शिकायत मिल रही है। सुधार नहीं किए जाने पर संबंधित विद्यालय की जांच के बाद प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
भईया जी की रिपोर्ट

