अरवल – जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस एवं पुलिस अधीक्षक अरवल किरण कुमार गोरख जाधव द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस केंद्र, अरवल स्थित मादक पदार्थों के सुरक्षित रख-रखाव हेतु निर्धारित भंडार कक्ष का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा भंडार कक्ष की सुरक्षा व्यवस्था, मादक पदार्थों के रख-रखाव, अभिलेखों के संधारण एवं भंडारण संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही, जब्त मादक पदार्थों को नियमानुसार सुरक्षित रखने, उनकी समुचित निगरानी एवं अभिलेखों का अद्यतन संधारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर संबंधित पदाधिकारियों को मादक पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, उचित प्रबंधन एवं निर्धारित नियमों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट