नवादा : जिले के रजौली प्रखंड के अमावां निवासी कुणाल कुमार उर्फ रुद्र प्रताप सिंह को हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स, बिहार का जिला सचिव मनोनीत किया गया है। संगठन के बिहार प्रदेश मुख्यालय की ओर से जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है। संगठन के प्रदेश सचिव बरुण कुमार सिंह ने राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. आनंद कुमार की अनुशंसा पर उनका मनोनयन किया।
नवनियुक्त जिला सचिव रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आगामी 15 दिनों के भीतर जिले की नयी जिला कमेटी का गठन कर लिया जायेगा। इसके लिए संगठनात्मक स्तर पर काम किया जायेगा। रुद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स से जोड़ना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने पर जोर दिया जायेगा।
भईया जी की रिपोर्ट