By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

कौन है संतोष? शादी के बाद नौकरी छोड़ पैदल घूमने निकले, 12 ज्योतिर्लिंग समेत पूरा देश घूम लिया

Swatva
Last updated: October 27, 2026 2:08 pm
By Swatva 1 View
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : सपने पूरे करने के लिए हौसले के साथ-साथ कई बार बड़े फैसले लेने की भी जरूरत होती है। जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र कुशाहन गांव के रहने वाले संतोष कुमार शाही ने देश को करीब से जानने के लिए ऐसा ही फैसला लिया। किसान परिवार से आने वाले संतोष ने नौकरी छोड़कर भारत भ्रमण को अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया। वह भी शादी होने के बाद, जब आम लोग घर-परिवार की जिम्मेवारियों में उलझ जाते हैं। इस तरह वह अब तक देश के 22 राज्यों और छह केंद्रशासित प्रदेशों की यात्रा कर चुके हैं। उनका लक्ष्य पूरे भारत को देखने के बाद विदेश यात्रा पर निकलना है।

- Advertisement -

जिला मुख्यालय से करीब 38 किलोमीटर दूर सिरदला प्रखंड क्षेत्र के कुशाहन गांव के संतोष को बचपन से ही अलग-अलग जगहों की संस्कृति, खानपान, रहन-सहन और जीवनशैली जानने की ललक रही है। नौकरी के दौरान बार-बार छुट्टी लेने में होने वाली परेशानी उनके घूमने के जुनून में बाधा बनने लगी। इसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला किया और देश को करीब से देखने के लिए यात्रा पर निकल पड़े। बचत खत्म हुई तो पैदल चलने लगे। नौकरी छोड़ने के बाद यात्रा के दौरान धीरे-धीरे उनकी जमा पूंजी खत्म होने लगी। आर्थिक तंगी के कारण बाइक से सफर जारी रखना मुश्किल हो गया, बावजूद संतोष ने हार नहीं मानी। उन्होंने लिफ्ट लेकर और पैदल चलकर यात्रा जारी रखी। उत्तराखंड और पंजाब के अलग-अलग इलाकों में उन्होंने 42 दिनों तक इसी तरह सफर किया।

संतोष अपनी यात्रा के दौरान बैकपैक में टेंट और खाना बनाने के लिए कैंपिंग स्टोव रखते हैं। रात में कभी टेंट लगाकर, तो कभी मंदिरों और गुरुद्वारों में ठहरते हैं। लंबी दूरी तय करने वाले ट्रकों से भी लिफ्ट लेकर आगे का सफर पूरा करते हैं। इस तरह सीमित संसाधनों के बीच वह अपने घूमने के जुनून को जिंदा रखे हुए हैं। संतोष का कहना है कि यात्रा ने उन्हें लोगों पर भरोसा करना और देश को नए नजरिये से देखना सिखाया है। दक्षिण भारत में तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम बोलने वाले लोगों के बीच भी उन्हें भाषा की वजह से अपना सफर रोकना नहीं पड़ा। उनके मुताबिक, भावनाएं व्यक्त करने के लिए हमेशा शब्दों की जरूरत नहीं होती। इंसानियत और आपसी समझ से भी लोगों के बीच जुड़ाव बन सकता है।

संतोष के फैसले को परिवार और समाज के कुछ लोगों ने समय और पैसे की बर्बादी बताया, लेकिन वे अपने संकल्प पर कायम रहे। अब उन्हें भारत के बाकी छह राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की यात्रा पूरी करनी है। संतोष कहते हैं, “मेरा प्रण था कि जब तक भारत के हर राज्य और केंद्रशासित प्रदेश को देख नहीं लूंगा, विदेशी धरती पर कदम नहीं रखूंगा” यात्रा के दौरान संतोष प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हैं। उनका मानना है कि आने वाली पीढ़ी को सुंदर और सुरक्षित प्रकृति सौंपना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। देश के अलग-अलग हिस्सों को करीब से देखने के साथ वे लोगों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश देना चाहते हैं।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: 12 ज्योतिर्लिंग, NAWADA, nawada khabar, nawada live, Nawada news, नवादा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

188.70 लीटर शराब जब्त, अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
बिहारी समाज
स्थानांतरित जीएनएम की विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन
बिहारी समाज
प्रीमियर लीग में 13 साल के सुधांशु का कमाल, 6 रन देकर झटके 5 विकेट
बिहारी समाज
दो दिवसीय मड़ही पूजा का आगाज 28 से, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

188.70 लीटर शराब जब्त, अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
बिहारी समाज
स्थानांतरित जीएनएम की विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन
बिहारी समाज
प्रीमियर लीग में 13 साल के सुधांशु का कमाल, 6 रन देकर झटके 5 विकेट
बिहारी समाज
दो दिवसीय मड़ही पूजा का आगाज 28 से, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

188.70 लीटर शराब जब्त, अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

नवादा : बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने…

By Swatva
बिहारी समाज

स्थानांतरित जीएनएम की विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन

नवादा : सदर अस्पताल, नवादा के डीएचएस सभागार में विदाई सह स्वागत…

By Swatva

प्रीमियर लीग में 13 साल के सुधांशु का कमाल, 6 रन देकर झटके 5 विकेट

नवादा : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित नवादा प्रीमियर लीग…

By Swatva

दो दिवसीय मड़ही पूजा का आगाज 28 से, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

नवादा : जिले के वारिसलीगंज व कौआकोल प्रखंड क्षेत्र के बाली व…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?