By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

अनंत की विधायकी खत्म कराने स्पीकर से मिले उमेश कुशवाहा, सौंपे सबूत और वीडियो

Amit Dubey
Last updated: October 26, 2026 3:22 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
4 Min Read
उमेश कुशवाहा, JDU, अनंत, विधायकी, स्पीकर, सौंपे सबूत, वीडियो
SHARE

एमएलसी चुनाव में बागी होने के बाद JDU से निकाले गए मोकामा विधायक अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने के लिए पार्टी ने एक्शन शुरू कर दिया है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा आज सोमवार को विधानसभा पहुंचे और वहां उन्होंने स्पीकर प्रेम कुमार को अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म करने के लिए पार्टी की तरफ से अनुशंसा पत्र सौंपा। उमेश कुशवाहा ने इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष को करीब 10 पेज के दस्तावेजी सबूत के साथ वीडियो भी सौंपा है। कहा जा रहा है कि इस खत में अनंत सिंह की पार्टी विरोधी सभी कार्यों का कच्चा-चिट्ठा है। इसके साथ ही JDU ने स्पीकर से अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की अनुशंसा की है। अनंत सिंह को जेडीयू पहले ही छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर चुकी है। इसके अलावा उनकी पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी को भी 20 सूत्र कमेटी से हटाते हुए उनसे उपमंत्री का दर्ज छीन लिया गया है।

- Advertisement -

10 पेज का दस्तावेज और वीडियो सौंपा

बताया जाता है कि आज जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पार्टी की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष के पास केवल अनुशंसा पत्र लेकर ही नहीं पहुंचे थे, बल्कि उनके सामने अनंत सिंह से जुड़े करीब 10 पेज के दस्तावेजी सबूत भी उन्होंने रखे। इसके साथ ही अनंत सिंह द्वारा पार्टी विरोधी प्रचार और कार्यों का एक वीडियो भी विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा गया है। जेडीयू का कहना है कि इन दस्तावेजों और वीडियो के आधार पर अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। अब पूरे मामले में विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका अहम हो गई है। जेडीयू की अनुशंसा और सौंपे गए दस्तावेजों की जांच के बाद विधानसभा सचिवालय की ओर से आगे की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि क्या अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म होगी और अगर होगी तो मोकामा विधानसभा सीट को लेकर आगे क्या प्रक्रिया होगी।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने स्पीकर के यहां से निकलने के बाद कहा कि अनंत सिंह ने पार्टी निर्देश के बावजूद दल विरोधी जितने भी काम किये हैं, सबके ठोस सबूत मौजूद हैं। इसलिए अब उनकी विधायकी भी जाएगी।
इधर मोकामा विधायक अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद बिहार की सियासत तब गरमा गई, जब उनके एक बार फिर कांग्रेस का रुख करने की खबरें उड़ी। अनंत सिंह ने पार्टी के फैसले और जेडीयू नेतृत्व को लेकर कई सवाल उठाए। कहा जा रहा कि इसी के बाद पार्टी ने उनके खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए विधायकी खत्म करने की अनुशंसा कर दी है।फिलहाल सबकी नजर विधानसभा अध्यक्ष के अगले कदम पर है। यदि विधानसभा अध्यक्ष की ओर से सदस्यता समाप्त करने की प्रक्रिया आगे बढ़ती है, तो मोकामा की राजनीति में इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है।

TAGGED: JDU, अनंत, उमेश कुशवाहा, विधायकी, वीडियो, सौंपे सबूत, स्पीकर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जमीन मुआवजे को लेकर नारदीगंज के ग्रामीणों का समाहरणालय मार्च, बक्सर सांसद सुधाकर सिंह और पूर्व विधायक समेत कई नेता डिटेन
बिहारी समाज
राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड रग्बी का रोमांचक मुकाबला आज
बिहारी समाज
ब्रेकिंग न्यूज : बक्सर सांसद सुधाकर सिंह और गोविंदपुर के पूर्व विधायक मो० कामरान को पुलिस ने किया डिटेन
बिहारी समाज
कभी जीवनरेखा थी अकबरपुर की खुरी नदी, आज नाले जैसी हालत, छठ पर स्वच्छ जल का संकट
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जमीन मुआवजे को लेकर नारदीगंज के ग्रामीणों का समाहरणालय मार्च, बक्सर सांसद सुधाकर सिंह और पूर्व विधायक समेत कई नेता डिटेन
बिहारी समाज
राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड रग्बी का रोमांचक मुकाबला आज
बिहारी समाज
ब्रेकिंग न्यूज : बक्सर सांसद सुधाकर सिंह और गोविंदपुर के पूर्व विधायक मो० कामरान को पुलिस ने किया डिटेन
बिहारी समाज
कभी जीवनरेखा थी अकबरपुर की खुरी नदी, आज नाले जैसी हालत, छठ पर स्वच्छ जल का संकट
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
JDU, अनंत.नीरज, झगड़ा, संजय झा, विजय चौधरी
राजनीति

अनंत के साथ खड़े थे ललन फिर भी क्यों हुआ एक्शन, अब चुप्पी क्यों..!

पटना : बिहार की राजनीति में मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी…

By Swatva
राघोपुर, दशकर्म, नाव हादसा, PK, NDA, लड़ाई, JDU नेता, घायल
दुर्घटना

राघोपुर नाव हादसा पीड़ितों के दशकर्म के दौरान PK  के सामने लड़ पड़े NDA वाले, JDU नेता घायल

तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में पिछले दिनों हुए गंगा नाव…

By Amit Dubey
नीलम, JDU, अनंत, पत्नी, विधायक, उपमंत्री, दर्जा, छिना, 20 सूत्री, हटाया
देश-विदेश

अनंत की पत्नी नीलम देवी का उप मंत्री दर्जा छिना, 20 सूत्री से हटाई गईं

JDU से निकाल बाहर किए गए मोकामा विधायक अनंत सिंह पर पार्टी…

By Amit Dubey
खरगे, थाना, शिकायत, शाह, नितिन, सम्राट, गुंडा, भाषा, माफी
देश-विदेश

खरगे के खिलाफ  थाने में शिकायत, शाह..नितिन..सम्राट ने गुंडों वाली भाषा के लिए माफी मांगने को कहा

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पटना में बिहार के पूर्व सीएम…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?