By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

मधुबन जलाशय निर्माण परियोजना के प्रभावित रैयतों को नियमानुसार मुआवजा भुगतान जारी

Swatva
Last updated: October 25, 2026 3:05 pm
By Swatva 9 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा गंगाजल आपूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-1 के अंतर्गत मधुबन जलाशय निर्माण परियोजना से संबंधित प्रभावित रैयतों को भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उक्त परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 तथा परियोजना से संबंधित लागू विधिक प्रावधानों के तहत की जा रही है।

- Advertisement -

उन्होंने जानकारी दी कि धारा 2(1) के अनुसार, जब सरकार अपने उपयोग, नियंत्रण या निर्धारित सार्वजनिक प्रयोजन के लिए भूमि अधिग्रहित करती है, तो रैयतों की व्यक्तिगत सहमति की शर्त लागू नहीं होती है। इसके साथ ही, उक्त अधिनियम की धारा 9 के अनुसार, यदि भूमि का अधिग्रहण धारा 40 के आपातकालीन प्रावधानों के तहत किया जा रहा है, तो सक्षम सरकार सामाजिक प्रभाव आकलन (SIA) से छूट दे सकती है।

धारा 40 (आपातकालीन उपबंध) के अंतर्गत भू-अर्जन की कार्रवाई करते हुए दिनांक 17.04.2025 को अधिसूचना एवं दिनांक 28.07.2025 को अधिघोषणा का प्रकाशन किया गया है। इस उपबंध के तहत भू-अर्जन प्रक्रिया में सामाजिक प्रभाव आकलन से छूट दी गई है। साथ ही, आपातकालीन उपबंध के अंतर्गत न्यूनतम मूल्य पंजी(MVR) के लगभग साढ़े पाँच गुना मुआवजा दिया जा रहा है। अभी तक अर्जित भू-खंडों के विरुद्ध लगभग नौ करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। संबंधित दोनों मौजों की अधिग्रहित भूमि सरकार में निहित हो चुकी है तथा परियोजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

इसके साथ ही फसल क्षति एवं अन्य मदों के मुआवजा भुगतान किया जा रहा है। अब तक 324 भू-खंडों से संबंधित रैयतों को फसल क्षति एवं अन्य मदों में कुल 72,52,491 रुपये का मुआवजा भुगतान किया जा चुका है। मुआवजे के रूप में यथा श्री रामदेव यादव को 1,94,145 रुपये, श्री दयानंद प्रसाद को 1,92,813 रुपये, श्री अजीत कुमार को 1,66,296 रुपये तथा श्री सौरभ कांत को 1,50,000 रुपये सहित अन्य प्रभावित रैयतों को नियमानुसार मुआवजा राशि का भुगतान किया गया है। विस्तृत विवरणी जिला के वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी जायेगी।

- Advertisement -

स्पष्ट किया जाता है कि मुआवजा भुगतान केवल फसल क्षति तक सीमित नहीं है। इसमें पात्रता एवं लागू प्रावधानों के अनुसार भूमि, बोरिंग तथा अन्य अधिग्रहित परिसंपत्तियों अथवा संरचनाओं से संबंधित देय मुआवजा भी शामिल है। शेष रैयतों को मुआवजा भुगतान के लिए द्वितीय नोटिस जारी किया गया है। सभी संबंधित रैयतों से अपील की जाती है कि वे अपना भूमि स्वामित्व प्रमाण-पत्र (एलपीसी) सहित आवश्यक दस्तावेज भू-अर्जन कार्यालय में प्रस्तुत करें, ताकि नियमानुसार मुआवजा राशि के भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

यदि किसी रैयत द्वारा मुआवजा राशि प्राप्त करने में असहमति या प्रतिरोध व्यक्त किया जाता है, तो संबंधित विधिक प्रावधानों के अनुसार देय मुआवजा राशि सक्षम प्राधिकार के समक्ष जमा कर दी जाएगी। सभी संबंधित रैयतों से अपील की जाती है कि भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 के प्रावधानों की पूरी जानकारी प्राप्त किए बिना किसी भी प्रकार के भ्रामक प्रचार अथवा भड़कावे में न आएँ।

- Advertisement -

मधुबन जलाशय निर्माण परियोजना के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लागू कानूनी प्रावधानों के तहत की जा रही है तथा प्रभावित रैयतों को नियमानुसार मुआवजा भुगतान की कार्रवाई जारी है। रैयतों से अनुरोध है कि फसल क्षति, अधिग्रहित भूमि तथा अन्य पात्र परिसंपत्तियों के मुआवजे से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भू-अर्जन कार्यालय में प्रस्तुत करें, ताकि भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जा सके। मुआवजा भुगतान से संबंधित किसी भी समस्या, असहमति अथवा दावा के निराकरण के लिए भू-अर्जन कार्यालय से संपर्क करें।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज, मधुबन जलाशय
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दो बाइकों की जोरदार टक्कर, शेखपुरा के 20 वर्षीय ग्रामीण चिकित्सक की मौत, दो दोस्त गंभीर
दुर्घटना बिहारी समाज
पकरीबरावां में मार्केट में लगी भयंकर आग
बिहारी समाज
मगध के इतिहास पर शोध करने वाले डॉ. अशोक कुमार प्रियदर्शी बने मुंगेर विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर
बिहारी समाज
साधु यादव, महिला, पुलिस, कानून व्यवस्था, नीतीश
महिला पुलिस से बिगड़ी बिहार की कानून-व्यवस्था, साधु यादव का गजब तर्क
अपराध देश-विदेश राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दो बाइकों की जोरदार टक्कर, शेखपुरा के 20 वर्षीय ग्रामीण चिकित्सक की मौत, दो दोस्त गंभीर
दुर्घटना बिहारी समाज
पकरीबरावां में मार्केट में लगी भयंकर आग
बिहारी समाज
मगध के इतिहास पर शोध करने वाले डॉ. अशोक कुमार प्रियदर्शी बने मुंगेर विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर
बिहारी समाज
साधु यादव, महिला, पुलिस, कानून व्यवस्था, नीतीश
महिला पुलिस से बिगड़ी बिहार की कानून-व्यवस्था, साधु यादव का गजब तर्क
अपराध देश-विदेश राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

दो बाइकों की जोरदार टक्कर, शेखपुरा के 20 वर्षीय ग्रामीण चिकित्सक की मौत, दो दोस्त गंभीर

नवादा : जिले के धमौल थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवाड़ मोड़ के समीप दो…

By Swatva

पकरीबरावां में मार्केट में लगी भयंकर आग

- खादिम शोरूम सहित कई दुकानें जलकर राख नवादा : जिले के पकरीबरावां…

By Swatva
बिहारी समाज

मगध के इतिहास पर शोध करने वाले डॉ. अशोक कुमार प्रियदर्शी बने मुंगेर विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर

नवादा : मगध के इतिहास, किसान आंदोलनों और उपेक्षित ऐतिहासिक विरासत को अपने…

By Swatva
वैशाली, भाई, गोली, हत्या, SSP, सरेंडर, जमीन-मकान, विवाद
अपराध

वैशाली में सहोदर भाई गोली से उड़ाने के बाद SSP के सामने किया सरेंडर, जमीन-मकान विवाद में घटना

वैशाली के करताहा थाना क्षेत्र में एक शख्स ने आज शनिवार की…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?