नवादा : जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी। पहली घटना रोह थाना क्षेत्र के कोसडीहरा गांव के पास हुई, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की जान चली गयी। वहीँ, नरहट थाना क्षेत्र के झिकरुआ गांव के पास बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल मोपेड चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है। दुर्घटना में शामिल वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से मृतकों की पहचान की गई है, जिसमें एक व्यक्ति शेखपुरा जिले का, और दूसरा पकरीबरावां थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। हालांकि, हादसे के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
दूसरी घटना नरहट थाना क्षेत्र के झिकरुआ गांव के पास की है जहाँ, बाइक की टक्कर से मोपेड चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। दुर्घटना के बाद गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में मातम छा गया। जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
भईया जी की रिपोर्ट
