By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

एंबुलेंस नहीं मिलने पर परिजन ई-रिक्शा से लेकर पहुंचे अस्पताल गेट पर ही हुआ प्रसव; जच्चा-बच्चा स्वस्थ्य

Swatva
Last updated: October 16, 2026 5:30 pm
By Swatva 5 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाली घटना सामने आयी है। अस्पताल परिसर गेट पर पहुंचते ही एक गर्भवती महिला ने ई-रिक्शा पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। घटना सुबह करीब 10 बजे की है। प्रसव की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। बाद में स्वास्थ्यकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए जच्चा और बच्चा दोनों को प्रसव कक्ष में पहुंचाया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, फिलहाल जच्चा-बच्चा स्वस्थ है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सिरदला प्रखंड खनपुरा पंचायत की दुधैली गांव निवासी राहुल कुमार की पत्नी सोनी देवी गर्भवती थीं। शुक्रवार सुबह अचानक उन्हें तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गयी। राहुल कुमार ने बताया कि पत्नी को दर्द से परेशान देखकर उन्होंने तत्काल अस्पताल पहुंचाने का फैसला किया। उनके अनुसार, एंबुलेंस आने में देर होने की आशंका के कारण वह परिजनों के साथ सोनी देवी को ई-रिक्शा से लेकर रजौली अनुमंडलीय अस्पताल के लिए निकल पड़े।

जैसे ही ई-रिक्शा अस्पताल गेट के पास पहुंचा, सोनी देवी की प्रसव पीड़ा तेज हो गयी और उन्होंने वाहन पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। घटना को देखकर अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ जुट गयी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्यकर्मी ई-रिक्शा के पास पहुंचे। कर्मियों ने वहीं नवजात की नाल काटी और जच्चा-बच्चा को तत्काल प्रसव कक्ष में पहुंचाया। वहां नवजात की साफ-सफाई करने के साथ जरूरी जांच की गयी। राहुल कुमार ने बताया कि सोनी देवी की यह चौथी डिलीवरी थी। इस बार उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इससे पहले दंपती के तीन बच्चे हैं, जिनमें 14 और पांच वर्ष के दो बेटे तथा आठ वर्ष की एक बेटी है।

अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्यकर्मियों ने तत्परता दिखायी। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और अस्पताल में उनकी निगरानी की जा रही है। हालांकि, अस्पताल परिसर में ई-रिक्शा पर प्रसव होने की इस घटना ने एंबुलेंस की उपलब्धता और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिये हैं। परिजनों के अनुसार, एंबुलेंस आने में देरी की आशंका के कारण उन्हें ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचना पड़ा। समय पर परिवहन सुविधा उपलब्ध होने से गर्भवती महिला को रास्ते में ऐसी स्थिति का सामना करने से बचाया जा सकता था।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, nawada live, Nawada news, एंबुलेंस, परिजन ई-रिक्शा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

युवा नेता मोहम्मद राजा भट्ट बने जिला जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, अल्पसंख्यकों में खुशी की लहर
बिहारी समाज
जनसुनवाई में 23 परिवाद प्राप्त, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
एनडीए प्रत्याशी की जीत के लिए कृषि मंत्री भरी हुंकार
बिहारी समाज
नए रास्ते से जुलूस निकालने से पहले स्थानीय लोगों को विश्वास में ले प्रशासन : शकील अख्तर
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

युवा नेता मोहम्मद राजा भट्ट बने जिला जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, अल्पसंख्यकों में खुशी की लहर
बिहारी समाज
जनसुनवाई में 23 परिवाद प्राप्त, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
एनडीए प्रत्याशी की जीत के लिए कृषि मंत्री भरी हुंकार
बिहारी समाज
नए रास्ते से जुलूस निकालने से पहले स्थानीय लोगों को विश्वास में ले प्रशासन : शकील अख्तर
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

युवा नेता मोहम्मद राजा भट्ट बने जिला जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, अल्पसंख्यकों में खुशी की लहर

नवादा : बिहार प्रदेश जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने जिले के युवा…

By Swatva
बिहारी समाज

जनसुनवाई में 23 परिवाद प्राप्त, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश

नवादा : बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन…

By Swatva
बिहारी समाज

एनडीए प्रत्याशी की जीत के लिए कृषि मंत्री भरी हुंकार

नवादा : स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी की जीत…

By Swatva

नए रास्ते से जुलूस निकालने से पहले स्थानीय लोगों को विश्वास में ले प्रशासन : शकील अख्तर

नवादा : दुर्गा पूजा के अवसर पर किसी भी जुलूस को नए…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?