नवादा : जिले के हसुआ थाना क्षेत्र के हदसा गांव में पुलिस ने एक हुंडई i10 कार से 174.5 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शराब लदी कार को जब्त कर लिया। वहीं फरार आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार हसुआ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हदसा गांव में एक कार से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। इसके बाद थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के निर्देश पर एसआई संजीव राय और परदेसी कुमार ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी की। पुलिस की घेराबंदी देखकर कारोबारी हदसा गांव के मैदान के पास कार छोड़कर गलियों के रास्ते से फरार हो गया।
पुलिस ने झारखंड नंबर JH 01AK 7865 वाली हुंडई i10 कार की तलाशी ली। इस दौरान रॉयल स्टैग 750 एमएल की 37 बोतल, इम्पीरियल ब्लू 750 एमएल की 40 बोतल, रॉयल स्टैग 375 एमएल की 23 बोतल, किंगफिशर स्ट्रांग बीयर 500 एमएल की 159 बोतल, ऑफिसर चॉइस 180 एमएल की 117 बोतल, ग्रैंड पार्टी वोडका 180 एमएल की 6 बोतल और हेवर्ड्स 5000 बीयर 500 एमएल की 13 बोतल बरामद की गईं है।
कारोबारी की तलाश में जुटी पुलिस ने शराब और कार को जब्त कर थाने ले आई है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
भईया जी की रिपोर्ट