By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह ने जिले के छह प्रखंडों में किया जनसंवाद

Swatva
Last updated: October 12, 2026 3:09 pm
By Swatva 6 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जिला का मजबूत जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह ने जिले के रजौली, सिरदला, मेसकौर, नरहट, हिसुआ और नारदीगंज प्रखंडों में स्नातक मतदाताओं के साथ जनसंवाद किया। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों में सैकड़ों की संख्या में स्नातक मतदाताओं और बुद्धिजीवियों ने उनका स्वागत किया। जनसंवाद के दौरान बेरोजगारी, स्नातक युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता, विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।

- Advertisement -

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान डॉ. अनुज सिंह ने स्नातक मतदाताओं से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को सुना। मतदाताओं ने उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं के सामने रोजगार की चुनौतियों और आर्थिक कठिनाइयों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पर्याप्त संसाधन और उचित मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है।

मतदाताओं ने प्रखंड स्तर पर पुस्तकालय स्थापित करने, जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था करने तथा स्नातक बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। उनका मानना था कि इन सुविधाओं से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। डॉ. अनुज सिंह ने मतदाताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और स्नातकों के हितों, रोजगार तथा शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया।

रजौली में जन सुराज के पूर्व प्रत्याशी नरेश चौधरी, सुबोध कुमार, कक्कू सिंह और रणजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सिरदला में पूर्व मुखिया साधु जी, पूर्व मुखिया किशुन जी, रामदेव चौधरी, नगीना सिंह, कोपल जी और शोला यादव ने जनसंवाद में भाग लिया। मेसकौर में पूर्व प्रमुख चन्द्रदेव प्रसाद यादव, इन्द्र देव चौधरी, अनिरुद्ध मिस्त्री और हरीश खान सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही। हसुआ में प्रखंड उपप्रमुख धर्मवीर कुमार और अभिमन्यु सिंह सहित कई लोग शामिल हुए। वहीं, नारदीगंज में पूर्व प्रमुख गौरीशंकर सिंह, ओड़ो पंचायत मुखिया गौरव कुमार छोटी, रविंद्र सिंह पचिया, सिद्धि सिंह नंदपुर, प्रवीण कुमार नारदीडीह और राजकुमार सिंह मसौढ़ा सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

- Advertisement -

छह प्रखंडों में आयोजित जनसंवाद के दौरान स्थानीय समस्याओं, रोजगार की संभावनाओं और शैक्षणिक सुविधाओं को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम में स्नातक मतदाताओं के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवी शामिल हुए। मतदाताओं ने रोजगार, शिक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को सामने रखते हुए इनके समाधान की अपेक्षा व्यक्त की। जनसुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष और सभी विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले पार्टी के प्रत्याशियों सहित कई नेताओं व मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर इसमें भाग लिया।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: election news, Nawada news, Patna election, नवादा, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा आमजन की शिकायत एवं समस्याओं की की गई सुनवाई
बिहारी समाज
ननौरी गांव में गोलीबारी, दो गिरफ्तार, घर से मिले दो अवैध हथियार
बिहारी समाज
मौत या हत्या? 69 वर्षीय महिला की बंद कमरे में मिला शव, गले पर..
अपराध बिहारी समाज
घुप अंधेरे को चीर बाहर निकला चिरांद
मंथन विचार
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा आमजन की शिकायत एवं समस्याओं की की गई सुनवाई
बिहारी समाज
ननौरी गांव में गोलीबारी, दो गिरफ्तार, घर से मिले दो अवैध हथियार
बिहारी समाज
मौत या हत्या? 69 वर्षीय महिला की बंद कमरे में मिला शव, गले पर..
अपराध बिहारी समाज
घुप अंधेरे को चीर बाहर निकला चिरांद
मंथन विचार
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा आमजन की शिकायत एवं समस्याओं की की गई सुनवाई

अरवल - अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरवल द्वारा आयोजित जनता दरबार में आमजन…

By Swatva
बिहारी समाज

ननौरी गांव में गोलीबारी, दो गिरफ्तार, घर से मिले दो अवैध हथियार

नवादा : जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के ननौरी गांव में आपसी विवाद…

By Swatva

मौत या हत्या? 69 वर्षीय महिला की बंद कमरे में मिला शव, गले पर..

नवादा : जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के आंती गांव में 69 वर्षीय…

By Swatva

PG की पढ़ाई शुरू कराने की मांग, ABVP ने मगध विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन

नवादा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), नवादा इकाई की ओर से…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?