-बेहतर इलाज के लिए अस्पताल निदेशक से की बात; जरूरतमंद परिवार की मदद की अपील
नवादा : जहां एक ओर राज्य में सभी दलों के नेता विधान परिषद चुनाव में व्यस्त हैं तो दूसरी ओर एक ऐसी मसीहा है जो चुनाव के साथ फुर्सत के क्षणों में मानवता की सेवा में लगी है। वह कोई और नहीं बल्कि राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन है।

जिले के कौआकोल प्रखंड निवासी इलियास अंसारी के पुत्र पटना स्थित महावीर कैंसर संस्थान एवं रिसर्च सेंटर में भर्ती हैं। उनकी बीमारी की सूचना मिलते ही बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातून अस्पताल पहुंचीं और मरीज से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।
इस दौरान अफरोजा खातून ने अस्पताल के निदेशक से मुलाकात कर मरीज के बेहतर इलाज एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में बातचीत की। उन्होंने कहा कि मरीज के इलाज की समुचित व्यवस्था कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। अफरोजा खातून ने क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सक्षम लोगों से इस जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
उन्होंने कहा कि बीमारी के इस कठिन दौर में परिवार को सहयोग और सहारे की जरूरत है। ऐसे समय में हमारी छोटी-सी मदद भी किसी जरूरतमंद परिवार के लिए बहुत बड़ा सहारा बन सकती है। मानवता की सेवा अफरोजा को गरीब होने के बावजूद विरासत में मिली है जिसका वह अक्षरशः पालन कर गरीबों व जरुरतमंदों की दुआ के बल पर निरंतर आगे बढ़ रही है।

भईया जी की रिपोर्ट
