नवादा : जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद क्षेत्र के गौरक्षणी मोहल्ले में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मुन्नी कुमारी (25), पति सोनू सिंह के रूप में की गयी है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी। सूचना पर पहुंची वारिसलीगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मुन्नी कुमारी मूल रूप से जिले के आनंदपुरा की रहने वाली थी। वह अपने पति सोनू सिंह, दो पुत्रियों और एक पुत्र के साथ वारिसलीगंज के गौरक्षणी मोहल्ला स्थित सरयुग चौधरी के मकान में किराये पर रहती थी। उसका मायका नवादा के कालीपुर नहर पर बताया गया है।
बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच पिछले एक दिन से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच परिजनों ने मुन्नी कुमारी को घर के अंदर वाले कमरे में फंदे से लटका पाया। इसके बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई और मौके पर भीड़ जुट गयी।
घटना की सूचना मिलने पर वारिसलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों के आवेदन के आधार पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।
भईया जी की रिपोर्ट