नवादा : जिले के हसुआ-नवादा पथ पर खानपुर के पास अज्ञात वाहन से कुचलकर युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सड़क पार करने के दौरान तेज अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक के सर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना हसुआ पुलिस को दी। सूचना के आलोक में घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पहचान कराने का हरसंभव प्रयास किया लेकिन विफल रहे। शव का पोस्टमार्टम करा पहचान के लिए सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है।
भईया जी की रिपोर्ट
