नवादा : पूर्व केंद्रीय मंत्री और पद्म भूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की जयंती (5 जुलाई) को आगामी वर्ष से राजकीय समारोह के रूप में मनाए जाने के निर्णय पर लोक जनशक्ति पार्टी (रा०) के जिला प्रवक्ता पाण्डेय अमरेन्द्र कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं राज्य सरकार का हृदय से आभार प्रकट किया है।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण, सामाजिक न्याय और शोषित-वंचित वर्गों की सेवा में समर्पित कर दिया। राष्ट्र निर्माण और सार्वजनिक जीवन में उनके अतुलनीय योगदान व विचारों को सम्मान देते हुए सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय बिहार की धरती के इस महान सपूत के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि और कृतज्ञता का प्रतीक है।
साथ ही उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पूरे प्रदेशवासियों में हर्ष की लहर है। स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाए जाने की घोषणा से उनके विचारों और सामाजिक न्याय के संकल्प को और अधिक बल मिलेगा।
भईया जी की रिपोर्ट

