अरवल -जिला पदाधिकारी, अरवल अमृषा बैंस द्वारा पीएनजी सिटी गैस वितरण परियोजना के अंतर्गत डी-कम्प्रेशन यूनिट की स्थापना हेतु अरवल अंचल अंतर्गत अरवल सिपाह पंचायत में चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा चयनित स्थल की भौगोलिक स्थिति, भूमि की उपलब्धता, पहुंच पथ एवं परियोजना की स्थापना से संबंधित आवश्यक पहलुओं का जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से भूमि से संबंधित अभिलेखों एवं अन्य आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना के लिए आवश्यक भूमि संबंधी प्रक्रिया एवं अन्य औपचारिकताओं को नियमानुसार पूरा करते हुए आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि परियोजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब न हो।
उल्लेखनीय है कि पीएनजी सिटी गैस वितरण परियोजना के तहत आवश्यक आधारभूत संरचना विकसित किए जाने की दिशा में डी-कम्प्रेशन यूनिट की स्थापना एक महत्वपूर्ण पहल है। परियोजना के क्रियान्वयन से क्षेत्र में पाइपलाइन आधारित गैस वितरण व्यवस्था को विकसित करने की दिशा में प्रगति होगी। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार, अंचलाधिकारी, अरवल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट
