नवादा : जिले के अधिवक्ताओं में कटिहार के पटेल चौक पर मो. गुडू अंसारी को चाकू और गोली मारकर हत्या की खबर सुन कर शोक की लहर छा गयी। आक्रोश में अधिवक्ताओ ने हत्यारों को अविलब गिरफ्तार कर स्पीड़ी ट्रायल चला कर फांसी देने की मांग की। जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व महासचिव संत शरण शर्मा, अधिवक्ता विपिन कुमार सिंह, राम विनय सिंह, जिला अधिवक्ता संघ के कार्यकारणी सदस्य नीलम परविन, पूर्व पीपी मो तारिक सहित दर्जनों अधिवक्ताओ ने मृतक अधिवक्ता के आश्रितो को एक करोड़ मुआबजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।

अधिवक्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाओं की स्वीकृति नहीं दी जा सकती। समाज के साथ अधिवक्ताओं में गलत संदेश जाता है। सरकार एवं प्रशासन को इस प्रकार की घटनाओं पर अविलंब रोक लगानी चाहिए। अधिवक्ताओं ने अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए कहा कि इस प्रकार की घटना किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। आवश्यक हुआ तो अधिवक्ताओं को सड़क पर उतरने में तनीक भी विलम्ब नहीं होगा।
भईया जी की रिपोर्ट
