नवादा : जिला मुख्यालय की हृदयस्थली प्रजातंत्र चौक पर भारतीय पायलट अश्मित मछार की अदम्य साहस और वीरता को नमन किया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ब्रिगेड के अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी मनीष कुमार सिन्हा ने भारतीय पायलट की वीरता और साहस को याद किया जिसमें हिंदू जागरण मंच बैनर के तले कार्यक्रम संपन्न हुआ।
हिंदू जागरण मंच प्रांत टोली सदस्य संतोष कुमार मोदी ने बताया कि हमारे देश में अगर अस्मित मच्छiर जैसे कई और भी देश प्रेमी पैदा हो जाए तो देश को कभी भी बाहरी शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सकेगा।
कार्यक्रम में अनिल कुमार गुप्ता जिला संयोजक, धनंजय कुमार जिला महाविद्यालय प्रमुख, अधिवक्ता अरुण कुमार सिन्हा , सह संयोजक मुकेश पांडे, सूचना संग्रह सदस्य संजय भोजपुरी, मनोज केसरी , मयंक कुमार, रणधीर कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहकर भारतीय कैप्टन पायलट की वीरता को सलाम किया और आतंकी हमाम अल हमामी आतंकी को फांसी देने की मांग की। इस क्रम में भारतीय कप्तान की वीरता के नारे लगते रहे।
भईया जी की रिपोर्ट