नवादा : जिले के नरहट प्रखंड क्षेत्र के गंगारामपुर गांव में प्रेम विवाह के करीब एक माह बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।ग्रामीणों के अनुसार, भुवनेश्वर सिंह के पुत्र दीपक कुमार ने करीब एक माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि देर रात घर में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। युवक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
वहीं घटना के बाद गांव में भी मातम छा गया। ग्रामीणों के मुताबिक, कई घरों में चूल्हा तक नहीं जला। घटना की सूचना मिलने के बाद नरहट पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण पुलिस जांच और आगे की प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारण का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
भईया जी की रिपोर्ट