By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

डोलड्रम में JDU, क्या अनंत सिंह जन सुराज ज्वाइन करेंगे? प्रशांत किशोर ने ये कहा…

Amit Dubey
Last updated: October 5, 2026 12:58 pm
By Amit Dubey 2 Views
Share
3 Min Read
JDU, डोलड्रम, अनंत सिंह, जन सुराज, ज्वाइन, प्रशांत किशोर
SHARE

मोकामा से जदयू के विधायक अनंत सिंह बिहार एमएलसी चुनाव में जनसुराज प्रत्याशी का समर्थन कर रहे हैं। ऐसे में उनके जनसुराज ज्वाइन कर लेने की अटकलें हो गईं। इसबीच इन अटकलों को लेकर जब जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर से अनंत सिंह पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने अपना रुख साफ कर दिया। पीके ने कहा कि हजारों लोग हमारा समर्थन कर रहे हैं। जनसुराज को जितने लोग वोट दे रहे हैं, उनका पार्टी में शामिल होना जरूरी नहीं है। अगर अनंत सिंह जनसुराज में आने का ऐलान करते हैं, तब पार्टी इस पर फैसला लेगी। इसके बाद जब जनसुराज को बाहुबलियों के समर्थन पर सवाल पूछा गया तो पीके ने कहा कि जिसको सातवां वेतनमान चाहिए, वितरहित शिक्षकों को अपना मान और सम्मान चाहिए, बेरोजगार युवाओं को रोजगार चाहिए, ऐसे लोगों को जनसुराज की विचार धारा से जुड़ना चाहिए। फिर चाहे वो बाहुबली वो या कोई और हो। हमारी पार्टी में किसी बाहुबली या धर्मबली का कोई महत्व नहीं है।

- Advertisement -

इधर अनंत सिंह के अपनी ही पार्टी से बगावती रुख पर कायम रहने के कदम ने जदयू में अंदरूनी विवाद को सतह पर ला दिया है। जदयू में विधायक अनंत सिंह और एमएलसी नीरज कुमार के बीच की लड़ाई अब कोई ढंकी—छिपी बात नहीें रह गई है। दोनों नेताओं के बीच दुश्मनी इतनी बढ़ गई कि वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद भी मामला नहीं सुलझ पाया है। खबर है कि अब केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को इसे सुलझाने का जिम्मा दिया गया। परंतु सूत्रों ने बताया कि उन्होंने भी इस पचड़े में पड़ने से अपना पल्ला झाड़ लिया है। अनंत सिंह का आरोप है कि नीरज कुमार ने उनके घर में एके-47 रखवाकर उन्हें फंसवाया था। उन्होंने नीरज कुमार की जमानत जब्त कराने का दावा किया। दूसरी ओर नीरज कुमार ने चुनौती दी कि अगर साक्ष्य हैं तो कोर्ट जाएं। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच हनुमान मंदिर जाकर कसम खाने तक की नौबत आ गई। नीरज कुमार ने अनंत सिंह पर तंज कसते हुए उन्हें बेऊर जेल का संत कह दिया।

मालूम हो कि जदयू ने पटना स्नातक सीट पर पहले से जीत रहे नीरज कुमार को ही उतारा है। आज नीरज कुमार नामांकन करने वाले हैं। इससे पहले जनसुराज प्रत्याशी के नामांकन में जदयू के माेकामा विधायक अनंत सिंह न केवल नजर आए, बल्कि रोड शो में भी उतरे। जदयू विधायक अनंत सिंह मोकामा सीट पर चुनाव के समय नीरज कुमार की बगावत का बदला लेने के नजरिए से इस बार उनके धुर विरोधी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इससे जदयू के अंदर ऊहापोह की स्थिति है। अनंत सिंह के तेवर को देखते हुए कई नेता कार्रवाई की मांग कर रहे तो कई समझाने की बात कह रहे।

TAGGED: JDU, अनंत सिंह, जन सुराज, ज्वाइन, डोलड्रम, प्रशांत किशोर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

प्रेम प्रसंग में हाई वोल्टेज ड्रामा
लेटेस्ट न्यूज़
मंत्री श्रेयसी सिंह का प्रजातंत्र चौक पर भव्य स्वागत, एनसीसी कैडेटों ने दी सलामी 
बिहारी समाज
पांच से सात अक्टूबर तक जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का होगा आयोजन
बिहारी समाज
ललन सिंह, JDU, अनंत सिंह, नीतीश, नीरज कुमार, MLC, चुनाव
अनंत सिंह की भी शिकायतें हैं…क्रिया होगी तो प्रतिक्रिया भी होगी, ललन सिंह ने JDU विवाद पर और क्या कहा?
देश-विदेश चुनाव राजनीति राजपाट
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

प्रेम प्रसंग में हाई वोल्टेज ड्रामा
लेटेस्ट न्यूज़
मंत्री श्रेयसी सिंह का प्रजातंत्र चौक पर भव्य स्वागत, एनसीसी कैडेटों ने दी सलामी 
बिहारी समाज
पांच से सात अक्टूबर तक जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का होगा आयोजन
बिहारी समाज
ललन सिंह, JDU, अनंत सिंह, नीतीश, नीरज कुमार, MLC, चुनाव
अनंत सिंह की भी शिकायतें हैं…क्रिया होगी तो प्रतिक्रिया भी होगी, ललन सिंह ने JDU विवाद पर और क्या कहा?
देश-विदेश चुनाव राजनीति राजपाट
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

मंत्री श्रेयसी सिंह का प्रजातंत्र चौक पर भव्य स्वागत, एनसीसी कैडेटों ने दी सलामी 

नवादा : बिहार सरकार की मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह का जिला मुख्यालय की…

By Swatva
बिहारी समाज

पांच से सात अक्टूबर तक जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

- 18 खेलों में दम दिखायेंगे खिलाड़ी नवादा : खेल विभाग, बिहार राज्य…

By Swatva
ललन सिंह, JDU, अनंत सिंह, नीतीश, नीरज कुमार, MLC, चुनाव
देश-विदेश

अनंत सिंह की भी शिकायतें हैं…क्रिया होगी तो प्रतिक्रिया भी होगी, ललन सिंह ने JDU विवाद पर और क्या कहा?

बिहार में विधान परिषद् की स्नातक और शिक्षक सीटों पर चुनावी गरमागरमी…

By Amit Dubey

प्रेम विवाह के एक माह बाद युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा हड़कंप

नवादा : जिले के नरहट प्रखंड क्षेत्र के गंगारामपुर गांव में प्रेम विवाह…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?