नवादा : जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ मारपीट, छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता की ओर से सात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

सात नामजद
थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि नाबालिग के साथ मारपीट, छेड़छाड़ एवं कपड़े फाड़ने के आरोप में सात लोगों को नामजद किया गया है। पीड़िता की ओर से दिये गये आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुट गयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से छानबीन कर रही है।
भईया जी की रिपोर्ट

